फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sanskar Sangam pays homage to Padmashree Sharda Sinha

Kushinagar News: संस्कार संगम ने पद्मश्री शारदा सिन्हा को दी स्वरांजलि

Wed, 13 Nov 2024 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 13 Nov 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Sanskar Sangam pays homage to Padmashree Sharda Sinha
कसया। परंपरागत एवं लुप्तप्राय कलाओं के संवर्धन में अग्रणी अखिल भारतीय संस्था संस्कार-संगम के तत्वावधान में नगर स्थित चित्रतुली भवन में पद्मश्री शारदा सिन्हा की याद में स्वरांजलि का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण एवं एकात्मता मंत्र के गायन से हुआ।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष अशोक कुमार जैन ने शारदा सिन्हा की आवाज में संवेदनशीलता है। वह गीतों के माध्यम से लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी। दिनेश तिवारी भोजपुरिया ने कहा कि शारदा सिन्हा जी ने मैथिली, भोजपुरी, हिंदी के पारंपरिक लोकगीतों के अलावा हिंदी सिनेमा को भी योगदान दिया है। डाॅ. अंबरीष विश्वकर्मा ने कहा कि शारदा सिन्हा ने लुप्तप्राय विधाओं के संरक्षण में अंतिम क्षण तक योगदान दिया।
विज्ञापन

वंदना मद्धेशिया ने ...बस राम राम बस राम राम...। किरण जायसवाल ने ...जगदंबा घर में दीयना बारी अइली हो...,सुनंदा शर्मा ने ..कोयल बिन बगिया ना सोहे राजा...। निधि शर्मा ने ...कहे तोसे सजना ई तोहरी सजनिया...। दिनेश तिवारी ने ..राम जी से पूछे जनकपुर के नारी..आदि अनेक गीतों की प्रस्तुति से स्वरांजलि दी। संस्था के मंत्री पवन गुप्ता ने अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। संचालन शिक्षक राजू कुमार मद्धेशिया ने किया। इस दौरान धनंजय राव, नारायण जायसवाल, विवेक विश्वकर्मा, रमेश मद्धेशिया, धीरज जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed