फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   sansad

तरयासुजान स्टेशन पर ट्रेनों के न रुकने का मामला संसद में उठा

Wed, 04 Aug 2021 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
sansad
तरयासुजान स्टेशन पर ट्रेनों के न रुकने का मामला संसद में उठा
विज्ञापन

देवरिया के सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने दो ट्रेनों के ठहराव की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और देवरिया के सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने तरयासुजान रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों स्टॉपेज न होने का मामला संसद में उठाया। उन्होंने रेलमंत्री से रेलवे स्टेशन पर छपरा वाया गोमतीनगर चलने वाली ट्रेन संख्या 05113/05114 छपरा जनसाधारण स्पेशल और गोरखपुर वाया पाटलिपुत्र ट्रेन संख्या 55008/07 के ठहराव की मांग की है।
उन्होंने रेल मंत्रालय का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि तरयासुजान रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश का अंतिम स्टेशन है। यह बिहार राज्य की सीमा से सटा होने के कारण यहां से लगभग 50 ग्राम सभा के लोग रेल मार्ग से सीधे जुड़े हैं। यहां दियारा क्षेत्र के अहिरौलीदान, बाकखास, विरवट, बाघाचौर, सिसवा नाहर, मठिया श्रीराम, जमसड़िया, रामपुर बंगरा आदि गांव के लोग इलाज एवं जीविकोपार्जन के लिए तरयासुजान रेलवे स्टेशन से ही ट्रेन पकड़ते हैं। ट्रेन के अलावा लोगों के पास यातायात का दूसरा कोई साधन उपलब्ध नहीं है। ऐेसे में यहां की जनता को अत्यधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए तरयासुजान रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव होना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने सदन में रेलमंत्री से मांग की है कि तरयासुजान रेलवे स्टेशन पर छपरा वाया गोमतीनगर ट्रेन और गोरखपुर वाया पाटलिपुत्र ट्रेन के ठहराव की अनुमति दी जाए। ताकि क्षेत्र की जनता को रेल यातायात का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद की इस पहल पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, सिसवा नाहर मंडल अध्यक्ष संजय राय, तरयासुजान मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्र, अजय तिवारी, विजय राय, अतुल श्रीवास्तव, हरेंद्र मिश्र, कृष्णा राय, अभिषेक मणि त्रिपाठी, बैजनाथ मद्धेशिया, संतोष प्रधान आदि ने उनका आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed