{"_id":"634c4589205a9252bc0f9d6c","slug":"sanjay-nishad-is-in-jp-college-see-model-kushinagar-news-gkp4542921125","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar: राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में बोले मत्स्य मंत्री, बाल वैज्ञानिक कल बनेंगे महान वैज्ञानिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar: राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में बोले मत्स्य मंत्री, बाल वैज्ञानिक कल बनेंगे महान वैज्ञानिक
Mon, 17 Oct 2022 12:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:06 PM IST
सार
कप्तानगंज कस्बे के जेपी इंटर कॉलेज में रविवार को जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद रहे। उन्होंने छात्रों की तरफ से बनाए गए विभिन्न प्रोजेक्ट का अवलोकन किया और उनकी सराहना की।
विज्ञापन
कप्तानगंज के जेपी इंटर कालेज परिसर में जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता ?
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कप्तानगंज कस्बे के जेपी इंटर कॉलेज में रविवार को जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद रहे। उन्होंने छात्रों की तरफ से बनाए गए विभिन्न प्रोजेक्ट का अवलोकन किया और उनकी सराहना की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज इस विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग कर रहे बाल वैज्ञानिक कल के महान वैज्ञानिक साबित होंगे। उन्होंने छात्रों की तरफ से बनाए गए विज्ञान पर आधारित विभिन्न प्रकार के मॉडलों का अवलोकन किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि फाजिलनगर के विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, रामकोला के विधायक विनय प्रकाश गोंड, पडरौना के विधायक मनीष जायसवाल, हाटा के विधायक मोहन वर्मा, खड्डा के विधायक विवेकानंद पांडेय और तमकुहीराज के विधायक डॉ. असीम कुमार ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में कुल 153 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। इनमें से कुल चार टीमों का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ। महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले 62 छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया।
प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला समंवयक शकुंतला त्रिपाठी, विज्ञान प्रचारक विभा मिश्रा, पंकज तिवारी, अजय खेतान, जयराज सिंह, जय प्रकाश उपाध्याय, हरेराम गुप्त, मारकंडेय पांडेय, राधेश्याम दीक्षित आदि मौजूद रहे।