फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sangh workers celebrated the centenary year by worshipping weapons.

Kushinagar News: शस्त्र पूजन कर संघ कार्यकर्ताओं ने मनाया शताब्दी वर्ष

Sun, 05 Oct 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 05 Oct 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Sangh workers celebrated the centenary year by worshipping weapons.
शताब्दी वर्ष मनाते स्वयंसेवक। स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। क्षेत्र के गुलेलहा गांव में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तरफ से शस्त्र पूजन कर संघ की शताब्दी वर्ष मनाया गया। इस मौके पर संघ के पदाधिकारियों ने संघ के विचारधारा और उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

विभाग सह कार्यवाह रवि कीर्ति ने आरएसएस विश्व बंधुत्व की भावना से कार्य करता है। संघ की स्थापना विश्व में हिन्दुत्व का मजबूत करना है। संघ भारतीय संस्कृति और सभ्यता के विस्तार पर कार्य करती है। इसके बाद स्वयं सेवकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शस्त्र पूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवधेश पांडेय और संचालन जिला प्रचार प्रमुख आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. धनंजय कुमार मिश्र, आशीष मिश्र, सानिध्य मिश्र, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुधीर पांडेय आदि मौजूद रहे। इसी तरह कुबेरनाथ मंदिर परिसर में विजयादशमी के मौके पर आरएसएस की तरफ से शस्त्रपूजन कर संघ का शताब्दी वर्ष मनाया गया। इस दौरान खंड संघचालक विनय राय, मनोज शर्मा, जिला संघचालक इंद्रजीत सिंह, आशुतोष आदि मौजूद रहे। इसके अलावा पडरौना के शायरी माता महारानी मंदिर बालूचहा में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed