फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sand mining being occupied by the farmers' lands- Raj Babbar

किसानों की जमीन पर कब्जा कर हो रहा बालू खनन- राज बब्बर

Tue, 10 Apr 2018 11:49 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 10 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
Sand mining being occupied by the farmers' lands- Raj Babbar
बोलते हुए राजबब्बर। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
सेवरही/तमकुहीरोड। बालू-खनन का पट्टा देने और न देने का अधिकार शासन-प्रशासन का है। वह अपने अधिकार का उपयोग कर सकती है, लेकिन लाठी के दम पर किसानों की जमीन पर कब्जा कर बालू खनन कराना कानून के खिलाफ है। शासन-प्रशासन ऐसा कर कानून की अनदेखी कर रहा है। साथ ही इसके खिलाफ आवाज उठाने वालों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं, उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। ये बातें मंगलवार को विरवट कोन्हवलिया पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने कही। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी थे।
विज्ञापन


बालू खनन का पट्टा निरस्त करने की मांग पर 67 दिनों से आंदोलन कर रहे लोगों को संबोधित करते हुए राजबब्बर ने कहा कि बालू का पट्टा हर हाल में निरस्त होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आंदोलन की वजह से गिरफ्तार किए गए तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू को दो दिन में रिहा नहीं किया गया तो पार्टी प्रदेश के सभी जनपदों में जेल भरो आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने कहा कि पुलिस प्रशासन ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए आंदोलन कर रहे लोगों को प्रताड़ित कर रहा है। इस कार्रवाई की कांग्रेस पार्टी निंदा करती है। इस दौरान एमएलसी दीपक सिंह, अनसुइया शर्मा, रामवेलास सिंह, पंचानंद मिश्रा, सुयश मणि त्रिपाठी, मनीष जायसवाल आदि ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान संजय सिंह, इद्रीश अंसारी, गंगा सिंह, राधाकृष्ण शर्मा, संजय कुशवाहा, प्रदीप सिंह, बबलू प्रसाद, रियाज हाशमी, ओमप्रकाश पटेल, मोतीलाल भारती, अनिल पटेल, जेबी सिंह, मनोज सिंह, रामजी मद्घेशिया, अजय गुप्ता, सत्यप्रकाश खरवार, राजू पटेल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



- वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दकी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार अपने वादे को पूरा करने में पूरी तरह असफल रही है। अब तक न तो किसानों की आय दोगुना हो पाई है और न ही नौजवानों को रोजगार मिल पाया है। दूसरी ओर, अपनी जमीन बचाने के लिए आवाज उठाने वाले किसानों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। ऐसी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए आरपार की लड़ाई होगी।



-  बालू खनन का पट्टा निरस्त करने की मांग को लेकर 67 दिनों से आंदोलन कर रहे विरवट कोन्हवलिया व आसपास के गांवों के  लोगों को मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर व वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन का साथ मिला। दोनों नेताओं ने आंदोलन को सही बताया और उनके समर्थन में प्रदेश भर में आंदोलन चलाने की बात कही। दोनों नेताओं के धरना स्थल पर पहुंचने से लोगों का उत्साह काफी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि अब तक केवल विधायक आंदोलन में शामिल थे, लेकिन अब पूरी पार्टी साथ आ गई है। ग्रामीणों ने कहा कि अब उनका आंदोलन जरूर सफल होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed