फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Samples of 106 suspects sent to Corona for investigation

106 संदिग्ध व्यक्तियों का सैम्पल कोरोना जांच के लिए भेजा गया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
Samples of 106 suspects sent to Corona for investigation
106 संदिग्ध व्यक्तियों का सैम्पल कोरोना जांच के लिए भेजा गया
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो पडरौना। मंगलवार को 106 नए संदिग्ध व्यक्तियों का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया। इसे लेकर कुल 2395 लोगों का सैंपल अब तक जांच में भेजा गया है, जिसमें 57 संक्रमित मिले हैं और 1892 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 446 के सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। मंगलवार को 39 सैंपल की रिपोर्ट आई। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि 2395 सैंपल में 1892 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 57 संक्रमित मिले हैं, जिनमें 11 इलाज के बाद निगेटिव पाए गए हैं। मेडिकल कॉलेज में 11 और राजकीय आश्रम पद्घति विद्यालय लक्ष्मीपुर में बने अटैच एल-1 हास्पीटल में 31 मरीजों का इलाज चल रहा है। दो मरीज पश्चिमी चंपारण, बिहार के थे, जिनका इलाज वहां के अस्पताल में चल रहा है। कुल 34 कंटेंनमेंट जोन बनाए गए हैं। वर्तमान में 44 एक्टिव केस हैं। दो मरीजों की मृत्यु हो चुकी है और 446 के सैंपल की रिपोर्ट अभी बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आनी बाकी है। अब तक कुल 62874 लोग अलग अलग शहरों से जिले में आ चुके हैं, जिनकी थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद नियमित निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed