{"_id":"666e0ac6ad37e1db87033a14","slug":"samadhan-diwas-accountant-suspended-for-laxity-in-crop-survey-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-118314-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस : फसल के सर्वे में ढिलाई पर लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस : फसल के सर्वे में ढिलाई पर लेखपाल निलंबित
Sun, 16 Jun 2024 03:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 16 Jun 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। खड्डा तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम उमेश मिश्रा और एसपी धवल जायसवाल तेवर में दिखे। चक्रवाती तूफान से नुकसान केले की फसल के सर्वे में लापरवाही बरतने वाले लेखपाल को डीएम ने निलंबित करने का निर्देश दिया। चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
तहसील सभागार में लोगों की फरियाद सुन रहे डीएम उमेश मिश्र ने चक्रवाती तूफान से केले की फसल की क्षति के बारे में जानकारी ली। फसल के सर्वे में लेखपाल कृष्ण प्रसाद की लापरवाही सामने आई। नाराज डीएम ने लेखपाल कृष्ण प्रसाद को निलंबित करने का निर्देश एसडीएम को दिया। डीएम ने कहा कि किसानों से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं है। इसके बाद उन्होंने लोगों की फरियाद सुनी।
सिसवा गोपाल के ग्राम प्रधान सुरेश कुमार ने डीएम से कहा कि गांव कोटेदार लाभार्थियों को सही तौल कर खाद्यान्न नहीं देते हैं। सिसवा मनिराज के बिकाऊ ने भूमि पर जबरन कब्जा करने वाले को बेदखल करने की मांग की। कटाई भरपुरवा की कौशल्या देवी ने शिकायत की कि उनकी काश्तकारी जमीन पर विपक्षी जबरदस्ती पक्का निर्माण कर रहे हैं। रामनगर गांव की सुशीला देवी ने जमीन से कब्जा हटाने की मांग की। ग्राम भैंसहा की निशा देवी ने सरकारी अस्पताल में प्रसव के नाम पर धन मांगने की शिकायत की। ग्राम हनुमानगंज के रहने वाले जयराम ने 2022 में जहर देकर हत्या करने के मामले में हत्यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने की शिकायत की।
विज्ञापन
रामनगर गांव के लोगों ने जले ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग की। कुल 71 शिकायतें आई। जिसमें सात का निस्तारण मौके पर किया गया। इस दौरान एसडीएम ऋषभ पुण्डीर, तहसीलदार महेश कुमार, बीडीओ विनित यादव, सीओ खड्डा उमेश भट्ट, एसएचओ नीरज राय आदि मौजूद रहे।
कसया प्रतिनिधि के अनुसार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन और एडिशनल एसपी अभिनव त्यागी की मौजूदगी में फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं। इस दौरान 26 मामले दर्ज हुए, जिसमें राजस्व के चार मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। अंधया के रामप्रवेश कुशवाहा ने कहा कि वे सेना के जवान हैं। पांच साल से तहसील का चक्कर लगा रहे हैं, न्याय नहीं मिला रहा है। कमिश्नरी और हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद बैनामा की जमीन से कब्जा नहीं हट रहा है। नदवा विशुनपुर निवासी धर्मवाती देवी ने कहा कि राशन कार्ड में नाम कट गया है। राशन नहीं मिलता हैं। अमवा दुबे के कमलेश यादव ने बताया कि छह माह से पक्की पैमाइश नहीं हो रही है। तहसील का चक्कर लगा रहा हूं। परवरपार निवासी रामाशीष ने बताया कि सरकारी चक मार्ग पर लोग कब्जा कर लिए हैं। अन्य लोगों को खेत में जाने के लिए रास्ता नहीं है।
इस दौरान तहसीलदार धर्मवीर सिंह, नायब तहसीलदार शैलेष सिंह, सीओ कुंदन सिंह, बीडीओ कसया रवि रंजन, ईओ शैलेंद्र मिश्रा, इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय, शिवमुरारी लाल श्रीवास्तव, ब्रजेश मणि त्रिपाठी, शैलेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
0
अधिवक्ताओं ने एसडीएम के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
खड्डा। एसडीएम की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध अधिवक्ताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।अधिवक्ताओं ने एसडीएम पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। डीएम ने अधिवक्ताओं को कार्रवाई का भरोसा दिया।
चुनाव के बाद आयोजित पहले संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम उमेश मिश्रा और एसपी धवल जायसवाल सहित तमाम अधिकारी मौजूद थे। इसी दौरान खड्डा बार एसोसिएशन के महामंत्री अवधेश यादव की अगुवाई में 40 से अधिक अधिवक्ता डीएम के समक्ष प्रस्तुत हुए। उन्होंने एसडीएम ऋषभ पुंडीर पर धारा 151 की जमानत प्रक्रिया रात दस बजे तक लटकाए रखने का आरोप लगाया। पेयजल व्यवस्था की सुधार की मांग पर पूरे खड्डा कस्बे के पानी को दूषित बताकर माखौल उड़ाते हैं। शौचालय की गंदगी साफ कराने की मांग पर अधिवक्ताओं से ही स्वयं साफ करा लेने की बात कहते हैं। अधिवक्ता के प्रार्थनापत्र पर कलम से क्राॅस कर देते हैं। अधिवक्ता संघ ने कहा कि एसडीएम के साथ न्यायिक कार्य में सहयोग देना संभव नहीं है। डीएम ने अधिवक्ताओं की सभी शिकायतें पूरी गंभीरता से सुनीं और शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया।