फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Salemgarh-Mathia Shri Ram Marg will be built at a cost of Rs 26 crore.

Kushinagar News: 26 करोड़ की लागत से बनेगा सलेमगढ़-मठिया श्रीराम मार्ग

Tue, 26 Nov 2024 07:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 26 Nov 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
Salemgarh-Mathia Shri Ram Marg will be built at a cost of Rs 26 crore.
तमकुहीराज। सलेमगढ़ से मठियाश्रीराम के रास्ते अहिरौली दान को जोड़ने वाली सड़क का चौड़ीकरण होगा। इसके लिए 26 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्ति की है। सलेमगढ़ बाजार से तिनफेड़िया, मठिया श्रीराम के रास्ते अहिरौलीदान को जोड़ने वाली करीब 13 किलोमीटर लंबी सड़क वर्षों से खस्ताहाल थी। इसके कारण आने-जाने वाले राहगीरों को दिक्कतें होती थीं। यह सड़क 25 से अधिक गांव को फोरलेन हाईवे से जोड़ती है। परेशान लोगों ने क्षेत्रीय विधायक डॉ. असीम कुमार से सड़क निर्माण की मांग की थी। विधायक ने सड़क निर्माण के लिए पत्र लिखा था। उनके पत्र का संज्ञान लेते हुए शासन ने इस सड़क के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण कार्य की स्वीकृति दी है। विधायक ने बताया यह सड़क गड्ढों में तब्दील थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed