{"_id":"671977c07239e7e1310df754","slug":"salary-will-be-stopped-if-work-is-not-done-on-time-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-125301-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: समय से कार्य नहीं करने पर रुकेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: समय से कार्य नहीं करने पर रुकेगा वेतन
Thu, 24 Oct 2024 03:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिला कार्यक्रम कार्यालय में बुधवार को सीडीपीओ की बैठक हुई। इसमें शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों को दस दिन में पूरा करने के निर्देश दिए गए।
डीपीओ ने सख्त हिदायत दी कि यदि निर्धारित समय में प्राथमिकता वाले कार्य नहीं हुए तो संबंधित सीडीपीओ का वेतन रोकने के साथ उनके खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।
डीपीओ शैलेंद्र राय ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर सहायिकाओं की रिक्तियों विवरण तैयार कर लें। पीएफएमएस पर आधार और मोबाइल सत्यापन करा लें। अभी कई केंद्रों की पोषण ट्रैक्टर पर वितरण की सूची अपलोड नहीं है। उसे फीड करा लें। लाभार्थियों में शतप्रतिशत खाद्यान्न वितरण करें। कई कोटेदार आंगनबाड़ी केंद्रों को चावल देने में आनाकानी करते हैं।
डीपीओ ने कहा कि ये सभी कार्य शासन की प्राथमिकता में है। इसलिए इन कार्यों को गंभीरता से करते हुए दस दिन के भीतर प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध करा दें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही हुई तो संबंधित के खिलाफ वेतन रोकने की कार्रवाई के अलावा उनके खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्ट जारी की जाएगी। संवाद