{"_id":"692607367bd8bd293b0058b2","slug":"salary-of-two-sanitation-workers-found-absent-during-inspection-stopped-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-149622-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: निरीक्षण में गैरहाजिर मिले दो सफाई कर्मियों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: निरीक्षण में गैरहाजिर मिले दो सफाई कर्मियों का वेतन रोका
Wed, 26 Nov 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। सीडीओ के निरीक्षण में हाटा क्षेत्र के डुमरी स्वांगी पट्टी गांव के सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिले हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी ने उनका नवंबर माह का वेतन अगले आदेश तक बाधित कर एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने चेताया कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि जिले में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में जिले के सभी पंचायत सहायक, सफाई कर्मी और केयर टेकर के द्वारा गणना प्रपत्र एकत्र कर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिया गया था। इस कार्य का अधिकारियों की तरफ से लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
इसी क्रम में सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने मंगलवार को हाटा के स्वांगी पट्टी में चल रहे एसआईआर कार्य का निरीक्षण किया। उनके निरीक्षण के दौरान गांव में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात नंदलाल कुशवाहा और सुमन देवी अनुपस्थित रहीं।
विज्ञापन
उनकी ओर से निर्वाचन कार्यों में रूचि नहीं ली जा रही है। यह स्थिति अत्यंत ही खेदजनक है। इसको गंभीरता से लेते हुए इनका नवंबर माह का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित करते हुए एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। उन्होंने चेताया कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।