{"_id":"690a49530a0995d879096c26","slug":"salary-of-three-secretaries-and-11-sanitation-workers-withheld-for-absence-from-duty-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-148347-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ड्यूटी से नदारद तीन सचिव और 11 सफाईकर्मियों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ड्यूटी से नदारद तीन सचिव और 11 सफाईकर्मियों का वेतन रोका
Wed, 05 Nov 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के प्रसिद्ध बांसी नदी में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले स्नान और मेले के दौरान सफाई और व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किए गए तीन ग्राम पंचायत सचिव और 11 सफाईकर्मी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। इसको गंभीरता से लेते हुए बीडीओ ने अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन बाधित कर दो दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है।
बीडीओ अखंड प्रताप ने कहा कि बांसी मेले में साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त बनाने के लिए सचिव विनोद यादव, शंभु प्रसाद यादव और अफरोज अंसारी को तैनात किया गया था। वे अपनी तैनाती स्थल से गायब मिले थे।
उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं, ड्यूटी से अनुपस्थित रहे सफाईकर्मियों में मंजू देवी, अजय कुमार गौतम, राजू कुशवाहा, रविंद्र गुप्ता, हरिश्चंद्र शर्मा, मुनेब गौतम, अशोक कुमार, राजेश गुप्ता, राजेंद्र कुमार, बलवंत राय और राजेंद्र कुमार शामिल हैं।