फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Salary of 68 secretaries stopped for not paying honorarium

Kushinagar News: मानदेय भुगतान नहीं करने पर 68 सचिवों का वेतन रोका

Fri, 13 Jun 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 13 Jun 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Salary of 68 secretaries stopped for not paying honorarium
पडरौना। जिला स्वच्छता समिति की बैठक में छह जून को डीएम ने ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों का मानदेय भुगतान करने के लिए निर्देश दिया था। इसके बावजूद जिले के कई ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों को मानदेय समय से नहीं दिया गया है। इसको गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ ने जिले के 68 ग्राम पंचायतों के ग्राम ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी का जून का वेतन का वेतन बाधित कर स्पष्टीकरण मांगा है। डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि ग्राम पंचायत में तैनात पंचायत सहायक के मानदेय का भुगतान कराने के लिए निर्देश पहले ही जारी किया गया था। इसके बावजूद संज्ञान में आया कि ग्राम पंचायत की तरफ से पंचायत सहायक के मानदेय का नियमित भुगतान नहीं किया जा रहा है। जबकि निर्गत शासनादेश में नियमानुसार पंचायत सहायक को नियमित भुगतान के लिए निर्देश दिया गया है। जिला स्वच्छता समिति की तरफ से यह निर्णय लिया गया कि पंचायत सचिवालय के संचालन के लिए पंचायत सहायक के खाते में मानदेय का भुगतान नियमित किया जाय, लेकिन जिले के 68 ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायक के मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इसको गंभीरता से लेते हुए इन सभी गांव के ग्राम ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी का जून का वेतन तत्काल प्रभाव से बाधित कर दिया गया है। इसके अलावा उनसे एक सपताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोष जनक जबाब नहीं मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed