{"_id":"668c8251f06e9a028a05e3a5","slug":"sailors-rescue-six-people-surrounded-by-flood-in-diyar-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-119597-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दियारे में बाढ़ से घिरे छह लोगों को नाविकों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दियारे में बाढ़ से घिरे छह लोगों को नाविकों ने बचाया
Tue, 09 Jul 2024 05:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 09 Jul 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
छितौनी। गंडक नदी की बाढ़ में 24 घंटे से दियारे में फंसे 6 लोगों को स्थानीय नाविकों ने सोमवार को दोपहर बाहर निकाला, जिसके बाद उनके परिजनों ने राहत की सांस ली।
खड्डा थाना क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली और गैनही जंगल के मालती देवी, बिंदु, महेंद्र सिंह,इंद्रजीत गुप्ता,लालती देवी,शान्ति देवी नदी रविवार को पशुओं का चारा लाने व खेती बारी के काम से दियारे में गए थे। नदी में जलस्तर बढ़ने से दियारे में आए बाढ़ में फंस गए। देर शाम तक उनके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को अनहोनी की चिंता सताने लगी। सोमवार की सुबह तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजन ग्रामीणों व स्थानीय नाविकों के साथ नाव लेकर दियारे में गए तो सभी लोग बाढ़ में फंसे थे। उन्हें घर लाया गया।