फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SAI to train three female boxers.

Kushinagar News: तीन महिला मुक्केबाजों को प्रशिक्षित करेगा साई

Sat, 18 Apr 2026 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 18 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
SAI to train three female boxers.
पडरौना। भारतीय खेल प्राधिकरण वाराणसी ने जिले में मुक्केबाजी का प्रशिक्षण ले रही तीन महिला मुक्केबाजों का विशेष प्रशिक्षण के लिए चयन किया है। चयनित मुक्केबाज खेल प्राधिकरण में प्रशिक्षण लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने बताया कि हाटा नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर अंबेडकर नगर निवासी रामप्रवेश कुशवाहा की 14 वर्षीय पुत्री आकांक्षा कुशवाहा, धूसटोला पकड़ी बुजुर्ग निवासी द्वारिका यादव की 14 वर्षीय नंदिनी और देवरिया जिले के सुकरौली-बकुची निवासी दीपनारायण गुप्ता की 15 वर्षीय पुत्री तेजस्विनी गुप्ता का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण वाराणसी के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर कोच राजेश गुप्ता, कोच धीरेंद्र सिंह, रामानंद सिंह, अविनाश मिश्र क्लब, डॉ. बीके सिंह, हाजी सद्दाब खान, विनोद जायसवाल, प्रमोद पांडेय, संतोष प्रजापति, सुभाष सिंह, पंकज शर्मा आदि ने बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed