फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Saharsa special 14 hours late, passengers worried

Kushinagar News: सहरसा स्पेशल 14 घंटे लेट, यात्री परेशान

Sat, 04 Jan 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 04 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Saharsa special 14 hours late, passengers worried
कप्तानगंज। कड़ाके की ठंड और कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। इस कारण एक्सप्रेस, स्पेशल व सवारी गाड़ियां आधे घंटे से 14 घंटे तक की देरी से गंतव्य को पहुंच रही हैं। ऐसे में यात्रियों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

एक तो लोग ठंड से ठिठुर कर यात्रा कर रहे हैं, दूसरे गाड़ियों के लेट पहुंचने से लोगों को कड़ाके की ठंड में घंटों रेलवे स्टेशन पर बैठकर इंतजार करना पड़ रहा है। शुक्रवार को आनंद विहार सहरसा स्पेशल 14 घंटे और नरकटियागंज-गोरखपुर ढाई घंटे देर से स्टेशन पहुंची। इसी तरह अन्य गाड़ियां भी विलंब से पहुंचीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को कप्तानगंज रेलवे जंक्शन पर आनंद विहार सहरसा स्पेशल निर्धारित समय 20:45 बजे से 14 घंटे विलंब से पहुंची। बरौनी से मुंबई को जाने वाली अवध एक्सप्रेस, आनंद विहार-सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस, नरकटियागंज गोरखपुर सवारी गाड़ी, के साथ ही थावे गोरखपुर सवारी गाड़ी निर्धारित समय विलंब से पहुंची। कप्तानगंज रेलवे जंक्शन होने के साथ-साथ तीन रूट की ट्रेनों का संचालन होने के अलावा अन्य बड़े शहरों के लिए ट्रेनें जाती हैं। कुशीनगर जिले के अलावा महराजगंज, बिहार व नेपाल के भी लोग यात्रा करने के लिए यहां आते हैं। कोहरे के चलते अधिकतर ट्रेनें विलंब से पहुंच रहीं हैं। अधिक ठंडक के चलते जहां लोग यात्रा करने से परहेज कर रहे हैं, वहीं जरूरी होने पर ही यात्रा कर रहे हैं। गाड़ियों के लेट से आने से कप्तानगंज रेलवे जंक्शन पर लोग ठंड में ठिठुरते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed