{"_id":"677983480e3c14f530005c95","slug":"saharsa-anand-bihar-special-20-hours-late-people-returned-disappointed-after-not-getting-tatkal-ticket-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-129661-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सहरसा आनंद बिहार स्पेशल 20 घंटे लेट, तत्काल टिकट न मिलने से निराश लौटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सहरसा आनंद बिहार स्पेशल 20 घंटे लेट, तत्काल टिकट न मिलने से निराश लौटे लोग
विज्ञापन
कप्तानगंज। कड़ाके की ठंड और कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। इसके चलते एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेन 20 घंटों तक बिलंब से चल रही हैं। वहीं तत्काल टिकट को लेकर कर दो दिनों से लाइन में खड़ा होने के बाद भी लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
कप्तानगंज रेलवे जंक्शन होने के चलते तीन रूट की ट्रेनों का संचालन होने के साथ साथ बड़े शहरों के लिए ट्रेनों का आना-जाना रहता है। इसके चलते हर समय यात्रियों की भीड़-भाड़ रहती है। शनिवार को 11 बजे रेलवे स्टेशन की पड़ताल की गई तो रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को इस कड़ाके की ठंड में पूरे परिसर में कही अलाव जले नहीं मिले। प्रथम श्रेणी की प्रतीक्षालय में तोड़ फोड़ हो रही था और सामान्य प्रतीक्षालय में ठंड से ठिठुर रहे कुछ यात्री बैठे थे। उनका कहना था कि तत्काल टिकट के लिए काउंटर पर दो दिनों से कोशिश कर रहे हैं, लेकिन एक भी कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है।
-- -- -- -- -- -- --
ये ट्रेनें बिलंब से पहुंची
-आनंद विहार सहरसा स्पेशल निर्धारित समय 20:45 बजे से 20 घंटे 20 मिनट बिलंब से पहुंची।
-अमृत भारत एक्सप्रेस जो दिल्ली से दरभंगा को जाती है निर्धारित समय 5:18 बजे से आठ घंटे बिलंब से पहुंची।
-सहरसा आनंद विहार स्पेशल निर्धारित समय 8:20 बजे से 2.16 घंटे बिलंब से पहुंची
- अवध एक्सप्रेस जो बांद्रा से बरौनी को जाती है निर्धारित समय 12:20 से 1.14 घंटे बिलंब से पहुंची।
- सत्याग्रह एक्सप्रेस जो दिल्ली से रक्सौल को जाती है, निर्धारित समय 11:25 बजे से 2.20 घंटे बिलंब से पहुंची।
- जननायक एक्सप्रेस जो अमृतसर से दरभंगा को जाती है निर्धारित समय 5:23 बजे से 2.30 घंटे बिलंब से पहुंची।
-कप्तानगंज से थावे सवारी गाड़ी निर्धारित समय 8:45 बजे से 45 मिनट बिलंब से पहुंची।
-- -- -- -- -- -- --
सत्याग्रह एक्सप्रेस से अपने घर रक्सौल जाना है, लेकिन सत्याग्रह एक्सप्रेस दो घंटे से अधिक बिलंब से चल रही है। कप्तानगंज क्षेत्र की एक बिस्किट फैक्टरी में मजदूरी करता हूं। स्टेशनों पर ट्रेनों के इंतजार में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
रोजा, रक्सौल
-- -- -- -- --
-अमृत भारत एक्सप्रेस से दिल्ली से लड़का आ रहा है। ट्रेन आठ घंटे से अधिक बिलंब होने के कारण भोर से ही ट्रेन का इंतजार कर रहा हूं। इस कड़ाके की ठंड में इंतजार करना बहुत मुश्किल हो गया है।
मुस्तकीम अंसारी, कप्तानगंज
-- -- -- -- -- -- -- -- -
अवध एक्सप्रेस से मुंबई जाने के लिए शुक्रवार से भोर से ही नंबर लगा कर तत्काल टिकट को लेकर लाइन में खड़ा था। मेरा लाइन में एक नंबर भी था, लेकिन कंफर्म टिकट नहीं मिला। वेटिंग टिकट मिला है।
दीपक, कप्तानगंज
00
शनिवार के सुबह से गोरखपुर से चौरीचौरा एक्सप्रेस से इलाहाबाद के लिए तत्काल टिकट के लिए लाइन में खड़ा था, लेकिन कंफर्म टिकट नहीं मिल पाया और रेलवे स्टेशन पर ठंड से निजात पाने के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं है।
चंद्रबली, मेदनीपुर