फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sahalag: Traders excited about shopping, business worth around one thousand crores

सहालग : खरीदारी से झूमे व्यापारी करीब एक हजार करोड़ का कारोबार

Sat, 14 Dec 2024 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 14 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Sahalag: Traders excited about shopping, business worth around one thousand crores
पडरौना। कपड़ा, आभूषण और इलेक्ट्रानिक समेत अन्य व्यापारियों के लिए इस बार का सहालग बेहद ही खास रहा है। बीते गर्मी के सीजन में कम लगन के चलते व्यापारियों को हुए नुकसान की भरपाई नवंबर और दिसंबर की लगन ने पूरी कर दी।
विज्ञापन

एक अनुमान के मुताबिक शहर में व्यापारियों ने करीब एक हजार करोड़ का व्यापार किया है। खरमास समाप्त होने के बाद फिर लगन का सीजन शुरू होगा। इस दौरान व्यापारी तेजी से नया स्टॉक जुटाएंगे, ताकि नए साल में ग्राहकों को नई डिजाइन के कपड़े और आभूषण मिल सकें।
विज्ञापन

इस वर्ष शुरुआत में लगन कम थी। इसके चलते दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही कम रही, जिससे बिक्री अच्छी नहीं हुई थी। पितृपक्ष समाप्त होते ही शुरू हुए नवरात्रि से बाजार में रौनक बढ़नी शुरू हो गई। त्योहारों पर खरीदारी के अलावा लोगों ने गोवर्धन पूजा के बाद शुरू होने वाले सहालग के लिए खरीदारी करनी शुरू कर दी, जिससे बाजारों में चहल-पहल देखी गई। त्योहार बीतते ही शुरू हुए सहालग में सराफा और कपड़ा बाजार के अलावा इलेक्ट्राॅनिक व ऑटोमोबाइल बाजार भी गर्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों की मानें तो सहालग में इस सीजन करीब आठ करोड़ का कारोबार हुआ। उधर, कपड़ा बाजार में भी करीब छह करोड़ रुपये की बिक्री हुई। इसके अलावा करीब दो से तीन करोड़ रुपये का कारोबार इलेक्ट्रॉनिक और ऑटोमाेबाइल सेक्टर में हुआ है। कुल मिलाकर सहालग के दौरान पडरौना शहर में करीब 17 करोड़ का व्यापार हुआ है। रविवार से खरमास शुरू हो रहा है। इसमें व्यापारी आने वाले सहालग के लिए नया स्टॉक जुटाने में लग गए हैं, ताकि 16 जनवरी से शुरू हो रहे सहालग में जब खरीदारी तेज हो तो ग्राहकों को नया सामान मिल सके। जनवरी से लगन शुरू होने के बाद जून तक लगातार लगन है। ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के निदेशक उमंग खेतान ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस वर्ष सहालग का सीजन काफी अच्छा रहा। पितृपक्ष बीतने के बाद से अब तक बीते वर्ष की अपेक्षा करीब 25-30 प्रतिशत सेल अधिक रही है। लोगों ने पहले ही खरीदारी शुरू कर दी है।

प्रकाश चंद्र ज्वेलर्स के सुशील कुमार ने बताया कि नवरात्रि के बाद से ही आभूषण बाजार बेहतर रहा है। साल की शुरुआत में जो कम हुई सेल की भरपाई इस सहालग में हो गई। बहुत सारे लोगों ने छोटे गहने लेकर शादी की खरीदारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed