फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Saffron colour in the market... shops became more lively with customers

Kushinagar News: बाजार पर केसारिया रंगत... दुकानों में ग्राहकों के साथ बढ़ी रौनक

Wed, 09 Jul 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 09 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Saffron colour in the market... shops became more lively with customers
पडरौना। 11 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावण मास के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। कपड़ा दुकानदारों ने दुकानों और गोदामों में कांवड़ की विभिन्न वैरायटी के साथ केसरिया कपड़ों का स्टॉक भर लिया है। सावन शुरू होने से पहले ही बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है।
विज्ञापन

अभी से पहुंच रहे ग्राहकों को देखते हुए दुकानदार इस बार करोड़ाें के अच्छा कारोबार होने की उम्मीद जता रहे हैं। उधर, श्रद्धालुओं की आने वाली भीड़ को देखते हुए शिव मंदिर प्रशासन ने भी तैयारी तेज कर दी है। मंदिर के गर्भगृह में जलाभिषेक करने में कोई दिक्कत न हो, इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। मंदिर के बाहर पूजन सामग्री की दुकानें भी सजने लगी हैं। कपड़े के दुकानदारों का कहना है कि बीते एक सप्ताह से ही बाजार में चहल-पहल बढ़ी है। करीब एक माह पहले ही सावन के कपड़ों की खरीदारी कर ली गई थी। अब कपड़े बाजार में पहुंचने लगे हैं। अब तक हुई खरीदारी से दुकानदारों को करीब दो से तीन करोड़ रुपये तक के कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

श्रावण मास को देखते हुए दुकानदारों ने दुकानों और गोदामों में केसरिया की कई वैरायटी के साथ कपड़ों का भंडारण किया गया है। ग्राहक जैसी वैरायटी की मांग कर रहे हैं, उसी के अनुसार दुकानदाराें ने माल मंगा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा धाम जाने वाले पुरुष श्रद्धालु सूती हाफ पैंट, टीशर्ट, गमछा, जबकि महिलाएं प्रिंटेड साड़ी की अधिक मांग कर रही हैं। दुकानदारों ने बताया कि श्रावण मास का शुक्ल पक्ष आते ही घरों में श्रावणी पूजा शुरू हो जाएगी।

इसके लिए लोग केसरिया कुर्ता, धोती और साड़ी व केसरिया चुनरी अधिक बिकती है। इसको देखते हुए पहले ही इन कपड़ों का भी भंडारण कर लिया गया है। उधर, श्रावणी पूजा के लिए शिवालयों में लगने वाले भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन की तरफ से तैयारी शुरू कर दी गई है। मंदिरों को फूलों से सजाया जा रहा है। वहीं मंदिर के बाहर पूजन सामग्री की दुकानें सज गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed