{"_id":"629ba37a1abb416466512c89","slug":"saansad-ne-teen-varshon-mein-karae-gae-kaary-ginae-kushinagar-news-gkp439250236","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने तीन वर्षों में कराए गए कार्य गिनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने तीन वर्षों में कराए गए कार्य गिनाए
विज्ञापन
सांसद विजय कुमार दुबे ।
- फोटो : KUSHINAGAR
सांसद ने तीन वर्षों में कराए गए कार्य गिनाए
एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज सहित कई सुविधाएं दिलाई
कुशीनगर। सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार के कार्यकाल में जनपद में चहुंमुखी विकास कराने का अवसर मिला है। अपने तीन वर्षों के कार्यकाल में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कराकर उसका लोकार्पण कराया और उड़ान भी शुरू कराई।
शनिवार को वह अपने कार्यकाल का तीन वर्ष पूर्ण होने पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जनपद के लोगों को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज न जाना पड़े, इसलिए जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज बनवाया जा रहा है। ट्रामा सेंटर की स्वीकृति मिल गई है। 62 अमृत सरोवरों का भूमि पूजन और शिलान्यास कराया जा चुका है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से 200 किमी की 30 सड़कें बन चुकी हैं। 100 किमी की 70 करोड़ की लागत की 14 सड़कें निर्माणाधीन हैं। मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना के तहत दस करोड़ की लागत की लगभग 11 किमी की तीन सड़कें बन चुकी हैं।
सांसद ने बताया कि वाल्मीकि नगर से पडरौना मार्ग तक 98 करोड़ के लागत की 50 किमी लंबी सड़क, घुघली से रामकोला तक 50 करोड़ के लागत की 25 किलोमीटर लंबी सड़क, खिरकिया से जटहां बाजार तक 37 करोड़ के लागत की 17 किमी सड़क, हाटा से पिपराइच तक 50 करोड़ रुपये के लागत की 25 किलोमीटर लंबी सड़क, परतावल से पिपराइच तक 50 करोड़ के लागत की 25 किलोमीटर लंबी सड़क, मथौली बाजार से रामकोला तक 35 करोड़ के लागत की 17 किमी सड़क, 22 करोड़ के लागत की दस किलोमीटर लंबी टूलेन पडरौना बाईपास सड़क, 21 करोड़ के लागत की एयरपोर्ट से जोड़ने वाली फोरलेन और एनएच-720 से लक्ष्मीगंज बाजार तक 27 लाख की लागत से सड़क का काम पीडब्ल्यूडी से कराए गए हैं।