{"_id":"653967ecfe1ffab3bc0199a6","slug":"rumor-of-stone-pelting-while-going-for-durga-idol-immersion-police-force-deployed-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-6694-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जाते समय पत्थरबाजी की अफवाह, तैनात की गई पुलिस फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जाते समय पत्थरबाजी की अफवाह, तैनात की गई पुलिस फोर्स
Thu, 26 Oct 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
कसया नगर के देवरिया मार्ग पर पत्थरबाजी की सूचना पर मस्जिद के पास अलर्ट पुलिस। संवाद
फोटो है।-
कसया नगर में जामा मस्जिद के पास तैनात की गई पुलिस फोर्स
कसया/साखोपार। कसया नगर में बुधवार की रात विसर्जन के लिए ट्रैक्टर ट्राली से प्रतिमा ले जा रहे लोगों पर जामा मस्जिद के पास पत्थरबाजी की अफवाह अचानक फैल गई। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई। एएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक अफवाह फैलाने वालों की खोजबीन की गई, लेकिन कोई हाथ नहीं आया। करीब दो घंटे तक पुलिस परेशान रही।
कसया नगर में दुर्गा पूजा के लिए पंडालों में सजी प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए श्रद्धालु लेकर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि प्रतिमा लेकर अभी लोग चौक के निकट स्थित जामा मस्जिद के सामने पहुंचे ही थे कि किसी ने पत्थर फेंकने की अफवाह फैला दी।
सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम कसया योगेश्वर सिंह, एएसपी रितेश सिंह, सीओ कुंदन सिंह और कसया थाने के इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने मस्जिद और आस-पास खोजबीन की, लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। घटनास्थल पर ईट-पत्थर भी नहीं मिले। इसके बाद दो घंटे तक वहां पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
एएसपी रितेश सिंह ने कहा कि विसर्जन के लिए प्रतिमा लेकर जाते समय पत्थर फेंकने की अफवाह फैली थी। मस्जिद और आस-पास खोजबीन की गई, लेकिन कोई नहीं मिला। मौके पर ईट-पत्थर भी नहीं मिले। अफवाह फैलाने वालों की तलाश की जा रही है। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले ऐसे लोगों के पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।