फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rumor of fire in passenger train, created chaos

Kushinagar News: पैसेंजर ट्रेन में आग लगने की अफवाह, मची अफरा-तफरी

Wed, 22 Nov 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 22 Nov 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Rumor of fire in passenger train, created chaos
तीनफेड़ीया और तरयासुजान के बीच आग की अफवाह से उतरे यात्री पुनः ट्रेन में चढ़ते हुए।संवाद
- यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका
विज्ञापन

-शरारती तत्वों ने एक डिब्बे में आग बुझाने वाले यंत्र को खोल दिया था
-गोरखपुर से सिवान जा रही थी, तीनफेड़ीया रेलवे स्टेशन पर रोका गया


तमकुहीरोड। गोरखपुर से सिवान जा रही पैसेंजर ट्रेन में मंगलवार की सुबह 10:30 बजे तीनफेड़ीया रेलवे स्टेशन से पहले कुछ शरारती तत्वों ने एक डिब्बे में आग बुझाने वाले यंत्र को खोल दिया। इससे ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैल गई, जिससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने चेन पुलिंग की, जिससे ट्रेन रुक गई। जिसके बाद सभी यात्री ट्रेन से उतर गए। वहां पहुंचे रेलवे के स्टाफ ने जांच कर आग बुझाने वाले सिलिंडर को बंद किया। इसके बाद ट्रेन फिर आगे के लिए रवाना हुई।

कप्तानगंज थावे रेलमार्ग पर नियमित गोरखपुर से सिवान और सिवान से गोरखपुर तक नियमित 05035/05036 पैसेंजर ट्रेन का संचालन होता है। मंगलवार को 05036 पैसेंजर ट्रेन गोरखपुर से सिवान जा रही थी। सुबह 10:30 बजे तीनफेड़ीया रेलवे स्टेशन पहुंचने ही वाली थी कि कुछ शरारती तत्वों ने ट्रेन के एक डिब्बे में लगे आग बुझाने वाले यंत्र को खोल दिया। इससे डिब्बे में गैस फैलने लगी। इससे ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैल गई।
विज्ञापन

यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकवा दी। ट्रेन रुकते ही यात्री कूद कर भागने लगे। कुछ ही देर में सभी यात्री ट्रेन से उतर गए। ट्रेन से उतरने में कई लोगों को मामूली चोटें भी आईं। ट्रेन रोकने के बाद ट्रेन ड्राइवर व गार्ड सहित ट्रेन स्टाफ उस बोगी के पास पहुंचे, जहां आग लगने की अफवाह फैली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल स्टाफ ने बोगी का निरीक्षण किया, तो आग बुझाने वाले यंत्र को खुला पाया। उसे रेल कर्मचारियों ने बंद कर यात्रियों को वास्तविक स्थिति के बारे में जानकारी दी। इसके बाद ट्रेन आगे बढ़ी। तमकुहीरोड से सिवान जा रहे यात्री मक्खन जायसवाल ने बताया कि ट्रेन जब तरयासुजान और तीनफेड़ीया के बीच में थी, तभी ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैल गई थी। इसकी जानकारी होने पर यात्रियों में अपनी जान माल की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी। लेकिन ट्रेन स्टाफ के त्वरित कार्रवाई के बाद यात्री पुनः ट्रेन में सवार हुए और ट्रेन आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed