{"_id":"6031546b8ebc3ee8ed397fed","slug":"rules-to-be-followed-for-prevention-of-accidents-asp-kushinagar-news-gkp3855470164","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नियमों का पालन जरूरी : एएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नियमों का पालन जरूरी : एएसपी
विज्ञापन

- पुलिस लाइन में हुआ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना (कुशीनगर)। पुलिस लाइन में शनिवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन हुआ। इसमें सड़क सुरक्षा माह के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली भी निकाली गई।
एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह ने कहा कि अधिकांश दुर्घटनाएं नियमों की अनदेखी से होती हैं। इसमें कई लोगों की जान चली जाती है तो कई लोग जीवन भर के लिए अपंग हो जाते हैं। इसलिए सड़क पर चलते समय प्रत्येक व्यक्ति को यातायात नियमों का शतप्रतिशत पालन करना चाहिए। समापन कार्यक्रम को एआरटीओ संदीप कुमार पंकज, डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र, सीओ सदर संदीप कुमार वर्मा, सीओ कसया पीयूष कांत राय आदि ने संबोधित किया। इसके बाद राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर जागरूकता रैली को रवाना किया गया। यह जागरूकता रैली पडरौना नगर के सुभाष चौक, कोतवाली रोड होते हुए पूरे शहर में निकली।
इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाजा के महाप्रबंधक इलोहन कुमार सिंह, एआरएम (रोडवेज) बिंदु प्रकाश, टीएसआई परमहंस यादव, गीता इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंध निदेशक ओपी गुप्ता, सेंट जेवियर स्कूल पडरौना के प्रबंध निदेशक अरुण कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।