फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rudra Mahayagya started with Kalash Yatra

Kushinagar News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ रुद्र महायज्ञ

Fri, 29 Mar 2024 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 29 Mar 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Rudra Mahayagya started with Kalash Yatra
पडरौना। भटवलिया स्थित श्रीशिव मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को 11 दिवसीय रुद्र महायज्ञ शुरू हुआ। आयोजकों की तरफ से हरहर महादेव के जयघोष के साथ क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

चेयरमेन के प्रतिनिधि मनीष जायसवाल की अगुवाई में मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा रामकोला रोड, बावली चौक, साहबगंज, मेन रोड, तिलक चौक, कोतवाली रोड, सुभाष चौक, नौका टोला चुंगी, लखराव मार्ग, पांडेय देवरिया होते हुए पुन: भटवलिया स्थित शिव मंदिर पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ मंडप में कलश की स्थापना कर रुद्र महायज्ञ शुरू हुआ। यज्ञकर्ता चेतन दासजी ने बताया कि यज्ञ के दौरान रात आठ बजे से रामलीला का मंचन और दिन में प्रवचन होगा। उन्होंने बताया कि सात अप्रैल को हवन पूजन के बाद भंडारे का आयोजन कर महायज्ञ का समापन होगा।
विज्ञापन

इस दौरान शिवपूजन पटेल, रामप्रवेश पटेल, हरेंद्र पटेल, महेंद्र सिंह, बंदेश पटेल, सचिंद्र पटेल, गिरिजा शंकर सिंह, रामसूचित सिंह, कमलावती देवी, चंदा देवी, बिमला देवी, राजवंती देवी, सुशीला देवी, मनमोहनी देवी, आशा देवी, संतोषी देवी, अनूप गोंड, मानस मिश्र, मंथन सिंह, शिव मद्धेशिया, अरुण पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विष्णु महायज्ञ के लिए निकाली कलश यात्रा
मथौली। क्षेत्र के सिकटिया गांव के टोला गड़े़री पटृटी स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ शुरू हुआ। आयोजकों की तरफ से क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई।

बृहस्पतिवार की सुबह आयोजन समिति से जुड़े लोग मंदिर परिसररें एकत्र हुए। वहां से जयश्रीराम के जयघोष के साथ क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा गड़ेरी पट्टी, बनटोलवा, गजहड़िया, कौआटार, दुबौली, मुहम्मदा जमीन सिकटिया, सिकटिया के रास्ते छोटी गंडक नदी घाट पहुुंची, जहां यज्ञाचार्य पंडित अरविंद उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरवाया। इसके बाद कलश यात्रा मंदिर परिसर पहुंची, जहां विधि विधान से कलश की पूजन कर यज्ञ मंडप में स्थापित किया। ग्राम प्रधान जमुना सागर सिंह और मंदिर के महंथ भगवान दास ने बताया कि यज्ञ के दौरान दिन में प्रवचन और रात में रामलीला का मंचन होगा। इस दौरान पूर्व प्रधान अशोक सिंह, अनिरुद्ध सिंह उर्फ गड्डे सिंह, रविंद्र कुशवाहा, सीटू गुप्ता, संजय कुशवाहा, बेद प्रकाश त्रिपाठी, राजेश राव, डाॅ. अनिल सिंह, विनय प्रकाश सिंह, मिथलेश चौहान, केपी राव, प्रधान कृष्ण प्रताप राव उर्फ गुड्डू बाबू, ग्राम प्रधान उग्रसेन चौहान, शैलेंद्र सिंह, प्रदीप कुशवाहा, रामप्रताप, एसपी सिंह, पवन केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed