{"_id":"68337992f547741fae0495dd","slug":"rudra-chandi-maha-yagya-started-with-kalash-yatra-in-pokharbhinda-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-138099-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पोखरभिंडा में कलश यात्रा के साथ रुद्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पोखरभिंडा में कलश यात्रा के साथ रुद्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ
Mon, 26 May 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 26 May 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। पोखरभिंडा गांव में स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रुद्र चंडी महायज्ञ के लिए रविवार को ग्यारह सौ कन्याओं संग कलशयात्रा निकाली गई। हाथी-घोड़े व गाजे-बाजे के बीच निकली कलश यात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। सुबह आठ बजे यज्ञाचार्य पंडित नरसिंह तिवारी ने नौ यजमानों से महायज्ञ के निमित्त यज्ञभूमि का पूजन कराकर ग्यारह सौ कन्याओं संग कलश यात्रा का शुभारंभ कराया। शिव घोष के साथ कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर रुदवलिया, बसडीला पांडेय, रावतपार, डिग्री, पुरंदरपुर महासोन, महुअवां कारखाना, पोखरा टोला होते हुए खरदर पुल के पास घाघी नदी के तट पर पहुंचा। वहां घाघी नदी का पवित्र जल कलश में भरा गया। कलश यात्रा पुनः हनुमान मंदिर स्थित महायज्ञ स्थल पहुंचीं, जहां मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान के साथ कलशों को यज्ञमंडप में स्थापित कराया गया।
समिति के अध्यक्ष पूर्व ग्राम प्रधान इंद्रदेव सिंह प्रेमी ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 8 से 11 बजे तक पूजन कार्यक्रम। 1:30 से 5 बजे तक वीरेंद्र तिवारी कथा सुनाएंगे। रात 8 से 12 बजे तक रामलीला का मंचन होगा। पूर्णाहुति एवं महाभंडारा 2 जून को होगा। कलश यात्रा में जगरोशन पांडेय, ग्राम प्रधान रामनगिना प्रसाद, योगेन्द्र यादव, सुभाष पांडेय, गौरीशंकर पांडेय, उत्तम सिंह, रामायण यादव, रामदास सिंह, डाॅ. प्रभुनाथ सिंह, मार्कंडेय प्रसाद, रामनारायण पांडेय आदि उपस्थित रहे।