फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ruckus over the post of Rashosp district president, BJP leader adamant on demand for arrest

Kushinagar News: राशोसपा जिलाध्यक्ष के पोस्ट पर बवाल, गिरफ्तारी की मांग पर अड़े भाजपा नेता

Sun, 06 Oct 2024 04:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 06 Oct 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Ruckus over the post of Rashosp district president, BJP leader adamant on demand for arrest
पडरौना। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रामेश्वर कुशवाहा की ओर से सोशल मीडिया पर धार्मिक पोस्ट से बवाल मचा है। शुक्रवार को भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू ने एसपीसे शिकायत करने के बाद एक्स पर पोस्ट कर केस दर्ज करने की मांग की थी। पुलिस ने राशोसपा जिलाध्यक्ष पर केस दर्ज कर लिया था। शनिवार को राशोसपा जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग उठने लगी। भाजपा नेता दोपहर तक कोतवाली में जमे रहे। इंस्पेक्टर ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कहा कि पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

राशोसपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर कुशवाहा ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया के फेसबुक आईडी से धार्मिक टिप्पणी की थी। माहौल जब गरमाने लगा तो जिलाध्यक्ष ने पोस्ट को डिलीट कर दी। सोशल मीडिया पर राशोसपा जिलाध्यक्ष की ओर से की धार्मिक टिप्पणी को लेकर भाजपा समेत हिंदूवादी संगठनों में भी आक्रोश है। केस दर्ज होने के बाद राशोसपा जिलाध्यक्ष भूमिगत बताए जा रहे हैं। शनिवार को भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू की अगुवाई में रितिक सिंह गौतम, परोप्रकाश सिंह, अरुण पांडेय, रितेश कुमार, प्रकाश पांडेय, सत्यम पाठक, विनोद कुमार सिंह, कार्तिक मिश्रा, इमामुल हक आदि कोतवाली में पहुंच गए। इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार सिंह को पत्र सौंपकर राशोसपा जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार किए जाने की मांग की। भाजपा नेता नीरज सिंह ने कहा कि धार्मिक टिप्पणी करने वाले जिलाध्यक्ष रामेश्वर कुशवाहा को पुलिस शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजे। अन्यथा की दशा में वे कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली में धरना देने को बाध्य होंगे। इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार सिंह ने भाजपा नेताओं से बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। बताया कि पुलिस टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed