फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   RTE: Application process for enrollment will start from December 1

आरटीई : नामांकन के लिए एक दिसंबर से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया

Mon, 17 Nov 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 17 Nov 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
RTE: Application process for enrollment will start from December 1
पडरौना। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाने के लिए बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत एक दिसंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। पहली कक्षा की 25 फीसदी सीटों पर गरीब परिवारों के बच्चों को प्रवेश दिलाया जाता है।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन की प्रक्रिया अगले माह से शुरू होगी, जिसमें लॉटरी से बच्चों का चयन किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग गरीब परिवारों के बच्चों को आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाता है। इससे अलग-अलग तिथियों में आवेदन और स्कूल आवंटन की प्रक्रिया की जाती है। इस बार यह प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू होगी। पिछली बार जहां आवेदन की प्रक्रिया चरणों में पूरी की गई थी, वहीं इस बार पांच चरणों में आवेदन का मौका दिया गया है जिसमें ई-लॉटरी के माध्यम से बच्चों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए अभिभावकों को www.rte25.upsdc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। आवेदन के लिए अभिभावकों की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए। कक्षा नर्सरी में प्रवेश के लिए बच्चे की उम्र तीन से चार वर्ष के बीच होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




गलत जानकारी देने पर होगी विधिक कार्रवाई
पडरौना। आवेदन करने के बाद सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने पर ई-लॉटरी के माध्यम से बच्चों का चयन किया जाएगा। सत्यापन के दौरान कूटरचित दस्तावेज पाए जाने पर अभिलेखों के निरस्तीकरण की कार्रवाई तो की ही जाएगी, साथ ही विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। इसके अलावा लॉटरी के बाद आवंटित स्कूल द्वारा प्रवेश न दिए जाने पर स्कूल के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed