फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   RTE: 519 children got admission through lottery

आरटीई : लॉटरी से 519 बच्चों को मिला प्रवेश

Sat, 21 Feb 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 21 Feb 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
RTE: 519 children got admission through lottery
पडरौना। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए प्रथम चरण की ऑनलाइन लॉटरी कराई गई। सीडीओ व बीएसए की मौजूदगी में हुई लॉटरी में 519 बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश आवंटित किया गया।
विज्ञापन


जिले में कुल 1798 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। सत्यापन के बाद 908 आवेदन पात्र पाए गए, जबकि 890 आवेदन विभिन्न कारणों से अपात्र घोषित किए गए। पात्र आवेदनों से ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से सीटों का आवंटन किया गया। एक ही विद्यालय में अधिक आवेदन, वार्ड असंगति, दूरी और डुप्लिकेट आवेदन जैसे कारणों से 389 पात्र बच्चों को इस चरण में विद्यालय आवंटित नहीं हो सका। डीएम ने चयनित बच्चों के अभिभावकों से निर्धारित तय समय में विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की है। साथ ही आश्वस्त किया कि वंचित बच्चों को अगले चरण में अवसर दिया जाएगा। प्रशासन ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed