{"_id":"5e0e329b8ebc3e880d69c879","slug":"rs-25k-looted-kushinagar-news-gkp33559693","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के पिता को असलहा दिखाकर 25 हजार की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के पिता को असलहा दिखाकर 25 हजार की लूट
विज्ञापन

बुधवार देर रात महासोन गांव में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर घटी घटना
बोलेरो सवार चार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
तुर्कपट्टी। नए वर्ष की पहली रात को ही तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जिलामंत्री तथा जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि कन्हैया गोंड़ के पिता को रिवाल्वर दिखाकर चार बदमाशों ने 25 हजार रुपये व सोने की अंगूठी लूट लिया और धमकी देते हुए चलते बनें। जाते जाते बदमाशों ने दुकान पर भौंक रहे पालतू कुत्ते को भी अपनी गाड़ी में लाद लिया।
भाजपा नेता कन्हैया गोंड़ की छहूं-जोकवा मार्ग पर महासोंन गांव के पास छड़ गिट्टी की दुकान है। बुधवार की देर रात उनके पिता बिगन प्रसाद व चौकीदार मंगरु दुकान पर सो रहे थे। कन्हैया के अनुसार रात करीब 12 बजे बोलेरो से पहुंचे चार बदमाशों ने उतरते ही उनके सिर पर रिवाल्वर तान दिया तथा भाजपा नेता को ढूंढने लगे। उनके नहीं मिलने पर बदमाशों ने दुकान में रखा 25 हजार रुपये निकलवाकर ले लिया तथा उनके उंगली से सोने की अंगूठी निकलवा ली। घटना के वक्त वहां मौजूद कन्हैया के पालतू कुत्ते को भी बदमाशों ने अपनी गाड़ी में लाद लिया। दुकान पर शोर के बाद पहुंचे भाजपा नेता ने घटना की सूचना 112 नम्बर पर दी। इस संबंध में एसओ संजय कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।