फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   RPF caught CSC operator who was involved in rail ticket business.

Kushinagar News: रेल टिकट के धंधेबाज सीएससी संचालक को आरपीएफ ने दबोचा

Wed, 22 May 2024 04:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 22 May 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
RPF caught CSC operator who was involved in rail ticket business.
अवैध रेल टिकट बनाने वाले रफी उल्लाह को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार।
पडरौना/कप्तानगंज। रेलवे को चूना लगाकर अवैध तरीके से रेल टिकट बनाने वाले सीएससी संचालक को आरपीएफ कप्तानगंज और अपराध शाखा भटनी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 23 रेल टिकट बरामद किए गए हैं, जिसकी कीमत 17,855 रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा अन्य उपकरण भी बरामद किए गए हैं। आरपीएफ ने केस दर्ज उसे जेल भिजवा दिया है।
विज्ञापन


आरपीएफ कप्तानगंज के एसआई गुलाब सरोज और अपराध शाखा भटनी के एसआई अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि टीम के साथ सोमवार की शाम करीब 6:45 बजे रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार बाजार में संचालित सीएससी में में छापा मारा गया। इस दौरान संचालक कसया थाना के कुरहवा टोला जमुनिया निवासी रफी उल्लाह को मौके से गिरफ्तार किया गया। संचालक के पास से यात्रा शेष के छह टिकट, जिसकी कीमत 4892 रुपये और यात्रा समाप्ति के 17 टिकट, जिसकी कीमत 12963 रुपये समेत 17,855 के अवैध तरीके से बनाए गए टिकट, एक मोबाइल, लैपटॉप और प्रिंटर को बरामद किया गया।
विज्ञापन

आरपीएफ कप्तानगंज के एसआई गुलाब सरोज ने बताया कि आरोपी आईआरसीटीसी पर अपना पर्सनल आईडी बनाकर अथवा सॉफ्टवेयर को हैक कर टिकट बनाता था। प्रति टिकट पर 500 से एक हजार रुपये अधिक लेकर जरूरतमंद लोगों में बेचता था। अपराध शाखा भटनी के एसआई अरविंद कुमार ने बताया कि यह हाईटेक सॉफ्टवेयर का उपयोग कर सर्वर खुलते ही तत्काल टिकट निकाल रहा था। आरपीएफ ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी रफी उल्लाह को जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में अवनीश कुमार राय, अनुराग प्रताप सिंह, अजय कुमार, इंद्रजीत यादव, महेश सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed