{"_id":"68c712be08afbaafe90262da","slug":"route-fixed-for-e-rickshaw-will-get-relief-from-jam-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-145285-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ई-रिक्शा के लिए रूट तय, जाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ई-रिक्शा के लिए रूट तय, जाम से मिलेगी निजात
Mon, 15 Sep 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। शहर की सड़कों पर बेतरतीब ढंग से चल रहे ई-रिक्शा चालकों की लापरवाही से हर दिन लगने वाले जाम से लोगों को अब राहत मिलने वाली है। यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की तरफ से शहर में संचालित ई-रिक्शा चालकों के लिए रूटों का निर्धारण किया कर लिया गया है।
ई-रिक्शा व ऑटो निर्धारित रूट पर ही चलेंगे। तैयार रूट चार्ट को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी अब यातायात पुलिस को मिलेगी। कुल पांच रूटों में प्रत्येक के लिए करीब 100 से 400 वाहन निर्धारित किए जा रहे हैं, जबकि सीटी सेवा के लिए 50 ई-रिक्शा निर्धारित किए जाएंगे।
जिला मुख्यालय पर रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है। इसकी वजह से सुबह से देर शाम वाहनों का आवागमन रहता है। शहर के अलावा जिले के अन्य छोटे-बड़े शहरों से बस या अन्य वाहनों से आने वाले लोगों को जिला मुख्यालय या शहर के अन्य मोहल्लों में पहुंचाने के लिए ई-रिक्शा चालकों का संचालन होता है।
विज्ञापन
कई ई-रिक्शा चालक पडरौना से सवारी बैठाकर कर लोगों को शहर के 10 से 15 किलोमीटर दूर तक यात्रियों को छोड़ते और वहां से लेकर शहर में आते हैं। जल्दी सवारी मिलने की वजह से लोग भी इन्हीं ई-रिक्शा का सहारा लेते हैं। इसके चलते शहर की सड़कों पर ई-रिक्शा की भीड़ अधिक रहती है। आरटीओ कार्यालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक जिले में करीब 7000 ई-रिक्शा संचालित हैं।
इसमें से पडरौना शहर में करीब 1500 ई-रिक्शा शहर के मुख्य मार्ग के अलावा विभिन्न मोहल्ले से फर्राटा भरते हैं। ई-रिक्शा चलकों को जगह-जगह रोककर सवारियां बैठाने से अक्सर जाम लगता है। शहर की सड़कों पर रूक-रूक कर हर दिन लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने शहर में ई-रिक्शा और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले ई-रिक्शा के लिए रूट निर्धारित करने के अलावा उनके संचालन की सीमा निर्धारित कर दी है।
इसके लिए वाहनों पर पेंट से रूट नंबर अंकित कराए जा रहे हैं। निर्धारित रूटों की स्वीकृति के लिए उच्चाधिकारियों को संस्तुति के लिए भेजा गया है। उच्चाधिकारियों की तरफ से स्वीकृति मिलते ही निर्धारित रूट के अनुसार ई-रिक्शा का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। यहां लगती है सर्वाधिक भीड़ ः पडरौना। शहर का सुभाष चौक सर्वाधिक भीड़भाड़ वाला जगह है। यहां शहर की सभी प्रमुख सड़कें मिलती हैं। यहां बस स्टेशन भी है। इसके चलते सुबह से शाम तक यहां वाहनों की भीड़ रहती है। इसके अलावा शहर के तिलक चौक, धर्मशाला रोड, दरबार रोड, मेन बाजार, कोतवाली रोड समेत अन्य सभी प्रमुख सड़कों पर ई-रिक्शा वालों का जमावड़ा पूरे दिन लगा रहता है।