फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   route diversion in kubersthan

Kushinagar News: कांवड़ियों की सुविधा के लिए कुबेरस्थान मार्ग पर रहेगा रूट डायवर्जन

Sun, 20 Aug 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 20 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
route diversion in kubersthan
सोमवार सुबह चार बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा रूट डायवर्जन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। श्रावण मास में कांवड़ यात्री और अन्य श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए कुबेरस्थान मंदिर जाने वाले मार्ग पर रूट डायवर्जन किया गया है। इसके तहत कुबेरस्थान मंदिर जाने वाले मार्ग पर सोमवार की सुबह चार बजे से शाम पांच बजे तक रूट डायवर्जन रहेगा।
यह जानकारी टीआई सत्य सन्याल शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि रूट डायवर्जन के दौरान नोनिया पट्टी से पडरौना की तरफ आने वाले बड़े कामर्शियल वाहन नोनिया पट्टी से डायवर्ट होकर तुर्कपट्टी रोड, सपहा चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य की तरफ जाएंगे।
विज्ञापन

खह्नवार रोड की तरफ से कुबेरस्थान मंदिर की तरफ आने वाले वाहनों की पार्किंग कुबेरस्थान बाजार के बंद पड़े पेट्रोल पंप के खाली स्थान पर की जाएगी। बतरौली रोड (बेलवा मोड़) व खनवार रोड से सभी चारपहिया वाहन कुबेरस्थान मंदिर की तरफ नहीं आएंगे। पडरौना छावनी होते हुए नोनिया पट्टी-तुर्कपट्टी की तरफ जाने वाले बड़े कामर्शियल वाहन हरका चौराहे से मुड़कर शिवपुर के रास्ते सपहा चौराहे पर कसया-तुर्कपट्टी रोड होते हुए गन्तव्य की तरफ जाएंगे। छावनी की ओर से कुबेरस्थान मंदिर जाने वाले वाहनों की पार्किंग अन्हारी बारी प्राथमिक पाठशाला पर की जाएगी। अन्हारी बारी चौराहे से कुबेरस्थान मंदिर की तरफ चारपहिया वाहन का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed