फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rotary Club donated RO water purifier to One Stop Centre

Kushinagar News: वन स्टॉप सेंटर में रोटरी क्लब ने दिया आरओ वाटर प्यूरीफायर

Sat, 19 Sep 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Rotary Club donated RO water purifier to One Stop Centre
पडरौना। रोटरी क्लब कुशीनगर की ओर से रवींद्रनगर धूस स्थित वन स्टॉप सेंटर (सखी सेंटर) को आरओ वाटर प्यूरीफायर भेंट किया गया। वन स्टॉप सेंटर में 21 पीड़ित महिलाएं प्रवास कर रही हैं। विभिन्न परिस्थितियों में सुरक्षित आश्रय पाने वाली इन महिलाओं के लिए स्वच्छ पेयजल की सुविधा स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ ही बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण है। वन स्टॉप सेंटर हिंसा से प्रभावित महिलाओं को एक ही छत के नीचे अल्प प्रवास, चिकित्सकीय सहायता, परामर्श, विधिक सहायता और पुलिस सहायता जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराता है। रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि जरूरतमंद महिलाओं के जीवन में छोटी-सी सुविधा भी बड़ी राहत बन सकती है। स्वच्छ जल उपलब्ध कराना केवल सेवा कार्य नहीं, बल्कि उनके स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ा मानवीय प्रयास है।
विज्ञापन

इस दौरान क्लब के सह-संरक्षक वाहिद अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, सार्जेंट एट आर्म्स सत्येंद्र राय, नलिन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed