फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Roshni murder case: FIR registered based on mothers complaint; body laid to rest in the presence of police.

रोशनी हत्याकांड : मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज, पुलिस की मौजूदगी में सुपुर्द-ए-खाक हुआ शव

Thu, 29 Oct 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Roshni murder case: FIR registered based on mothers complaint; body laid to rest in the presence of police.
पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा शव तो परिजनों में मची चीख-पुकार, एहतियातन पुलिस बल तैनात
विज्ञापन


हाटा/मथौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में रोशनी की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी मां की तहरीर पर आरोपी सुजीत के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बुधवार परिजन ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को युवती का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस की मौजूदगी में गांव के पश्चिम स्थित पोखरे के बगल कब्रिस्तान में उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन


मंगलवार की रात हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया था। बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पुलिस शव लेकर गांव पहुंची। बेटी का शव देखते ही मां, दादी, भाई और अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बहन शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी। वह बार-बार यही कह रही थी कि हमें छोड़कर क्यों चली गई। परिजन की चीत्कार से वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। शाम करीब चार बजे कब्रिस्तान में शव को दफनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोशनी के अंतिम संस्कार के दौरान हाटा विधायक मोहन वर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान हाटा कोतवाल धर्मेंद्र सिंह सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

पुलिस अभिरक्षा में आरोपी का इलाज

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी सुजीत को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी थी। घायल आरोपी का कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी के घर पर ताला लगा हुआ है और वहां सन्नाटा पसरा है। आसपास के लोग भी इस घटना के संबंध में कुछ बोलने से बचते नजर आए। गांव में शोक के साथ तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed