{"_id":"57867f554f1c1ba64e13dd2b","slug":"rojgar-sewak-locked-block-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार सेवकों ने ब्लॉक में ताला बंद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार सेवकों ने ब्लॉक में ताला बंद किया
kushinagar
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। सत्रह महीने से मानदेय नहीं मिलने से नाराज खड्डा विकास खंड के रोजगार सेवकों ने बुधवार को ब्लॉक कार्यालय पर ताला बंदकर अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया। रोजगार सेवकों के इस आंदोलन से दिन भर ब्लॉक का कामकाज पूरी तरह से ठप रहा।
खड्डा विकास खंड के मनरेगा रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष दिलीप चौहान की अगुवाई में सुबह ब्लॉक कार्यालय पहुंचे रोजगार सेवकों ने बीडीओ कक्ष सहित कार्यालय के सभी कमरों में ताला बंद कर दिया। इसके बाद परिसर में बैठकर धरना देने लगे। रोजगार सेवकों का कहना है कि 17 महीने से मानदेय नहीं मिल रहा है। इसके चलते वे लोग भुखमरी के शिकार हो गए हैं। ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप चौहान ने कहा कि अधिकारियों का वेतन समय से मिल रहा और कर्मचारियों का वेतन देने के लिए धन की कमी का बहाना बनाया जा रहा है। वेतन नहीं मिलने के चलते बच्चों का एडमीशन तक नहीं हो रहा है। प्रदीप पाठक ने कहा कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद अफसर सुन ही नहीं रहे हैं। एक रोजगार सेवक बीमार होकर अस्पताल में भर्ती है, घरवालों के पास दवा कराने को रुपये नहीं है। धरना में अनिल, योगेश, दिव्य प्रकाश, रामायण गुप्ता, सत्येंद्र, शाहिद, रेखा, हरी, सुरेश, मोहन, नेहा, शैलेष, जगदीश, जोखन, राजेश, चन्द्रशेखर, अमरनाथ, अशोक, कलावती, संतोष समेत तमाम रोजगार सेवक मौजूद थे। इस संबंध में प्रभारी बीडीओ मोहन त्रिपाठी ने कहा कि मानदेय भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। धन उपलब्ध होते ही भुगतान करा दिया जाएगा।