फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Robotic Restaurant in Gorakhpur: Robo Didi Serves Food and Toffees to Kids at Nauka Vihar

रोबोटिक रेस्टारेंट: 'नमस्ते, मेन्यू लीजिए...', स्वाद के साथ संस्कार परोस रही गोरखपुर की रोबो दीदी

Sun, 17 May 2026 12:02 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Sun, 17 May 2026 12:02 PM IST
सार

रेस्टोरेंट में आने वाले ग्राहकों का महिला रोबोट स्वागत करने के साथ ही तुरंत उनके सामने मेन्यू कार्ड पेश करती है। टेबल पर बैठे ग्राहक इस सर्विस का जमकर मजा उठा रहे हैं। नौका विहार घूमने आए सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने अब तक केवल दिल्ली या मुंबई जैसे बड़े शहरों में ही रोबोटिक सर्विस के बारे में सुना था।

विज्ञापन
Robotic Restaurant in Gorakhpur: Robo Didi Serves Food and Toffees to Kids at Nauka Vihar
रेस्टोरेंट में खाना सर्व करती रोबो दीदी. - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौका विहार स्थित शहर में एक रोस्टोरेंट ऐसा है जहां वेटर नहीं बल्कि महिला रोबोट रोबो दीदी खाना परोसती है। दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों की तर्ज पर रेस्टोरेंट में रोबोट की सर्विस आकर्षण का केंद्र है। उसके आदर-सत्कार को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। रोबोट से टॉफी पाकर बच्चे खूब खुश हो रहे हैं।

विज्ञापन


रेस्टोरेंट में आने वाले ग्राहकों का महिला रोबोट स्वागत करने के साथ ही तुरंत उनके सामने मेन्यू कार्ड पेश करती है। टेबल पर बैठे ग्राहक इस सर्विस का जमकर मजा उठा रहे हैं। नौका विहार घूमने आए सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने अब तक केवल दिल्ली या मुंबई जैसे बड़े शहरों में ही रोबोटिक सर्विस के बारे में सुना था।

विज्ञापन

अब गोरखपुर में रोबोट के हाथों खाना सर्व होते देखना काफी अच्छा अहसास है। भोजन के साथ-साथ यह मनोरंजन का एक शानदार जरिया बन गया है। युवाओं के बीच भी इस रेस्टोरेंट को लेकर काफी क्रेज है। साथ ही लोग रोबोट के साथ सेल्फी और इंस्टाग्राम रील्स बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

इस आधुनिक रोबोट की कार्यशैली एक कर्मचारी की तरह है। रेस्टोरेंट संचालक निखिल ने बताया कि सुबह दस बजे से लेकर 11 बजे तक इसे पूरी तरह चार्ज किया जाता है। एक घंटे की इसकी चार्जिंग के बाद दोपहर 12 बजे से यह रोबोट पूरी ऊर्जा के साथ अपनी ड्यूटी पर तैनात हो जाता है।

रोबोट की पसंद आ रही सर्विस
बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी रोबोट की सर्विस खूब पसंद आ रही हैं। रेस्टोरेंट की सबसे मीठी परंपरा ग्राहकों की विदाई के समय देखने को मिल रही हैं। जब परिवार खाना खाकर जाने लगते हैं तो यह रोबोट हर टेबल के पास जाकर अपनी ट्रे आगे बढ़ा देती है। रोबोट के इस ट्रे में टॉफी सजी होती हैं, टॉफी देखकर बच्चे खुश हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed