फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Robbery gang exposed, two arrested with bike

Kushinagar News: झपट्टा मार गिरोह का पर्दाफाश, बाइक समेत दो गिरफ्तार

Mon, 24 Aug 2026 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Robbery gang exposed, two arrested with bike
पडरौना। कसया पुलिस ने झपट्टा मार गिरोह का खुलासा किया है। 15 अगस्त को हुई मोबाइल झपट्टामारी की घटना का खुलासा करते हुए बिहार के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के चोरी के सात मोबाइल व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। एसओ इत्यानंद पांडेय ने बताया कि 15 अगस्त को महिला फोन पर बात करते बाजार जा रही थी। पीछे से आए पल्सर सवार बदमाश उसका मोबाइल छीनकर भाग गए। प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रविवार को घटना में शामिल में दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान सिसवा मंगलपुर,थान श्रीनगर,जिला पश्चिमी चंपारण के अभिषेक कुमार व चुम्मन कुमार के रूप में हुई। टीम में एसआई रुद्र प्रताप सिंह,सिपाही चंद्रेश यादव, विजेंद्र यादव, अरुण गिरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed