फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Roadways bus service has started from Ahiraulidan to Lucknow.

Kushinagar News: अहिरौलीदान से लखनऊ के लिए रोडवेज की बस सेवा शुरू

Wed, 14 Jan 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 14 Jan 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus service has started from Ahiraulidan to Lucknow.
तमकुहीरोड। यूपी-बिहार सीमा स्थित अहिरौलीदान से मंगलवार को लखनऊ तक के लिए नियमित बस सेवा का शुभारंभ हुआ। इससे क्षेत्र के लोगाें के अलावा बिहार के सीमावर्ती गांव के लोगों को गोरखपुर, अयोध्या और लखनऊ की यात्रा करने में सहूलियत मिलेगी। क्षेत्र के लोगों ने बस सेवा शुरू होने पर बस चालक और परिचालक को मिठाई खिला कर स्वागत किया।
विज्ञापन

परिवहन निगम की तरफ से शुरू हुई अहिरौलीदान से लखनऊ के नियमित बस सेवा शुरू होने के पहले दिन पडरौना डिपो की बस जब चालक दीपक मद्धेशिया व परिचालक अनूप कुशवाहा मंगलवार को सुबह अहिरौलीदान पहुंचे तो लोगों ने उन्हें मिठाई खिला कर स्वागत किया।
विज्ञापन

बस के परिचालक ने बताया कि यह बस अब नियमित अहिरौलीदान से सुबह आठ बजे से चलकर सिसवा नाहर, दनियाड़ी, तरयासुजान, तमकुहीराज, गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या होते हुए आलमबाग लखनऊ तक जाएगी। इसी तरह आलम बाग लखनऊ से दूसरी बस पडरौना के रास्ते अहिरौलीदान पहुुंचेगी। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि इस बस सेवा के शुरू होने से सीमावर्ती यूपी व बिहार के लोगों के लिए अब गोरखपुर, अयोध्या, लखनऊ तक की यात्रा आसान हो जाएगी। भाजपा नेता जेके सिंह, मैनेजर सिंह, राजवंशी गुप्ता, वशिष्ठ सिंह, रामप्रवेश गौड़ आदि लोगों ने बस को झंडी दिखा कर लखनऊ के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed