फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   road was block of border of UPand BIHAR

यूपी-बिहार बॉर्डर क्षेत्र की सड़क सील

Mon, 04 Apr 2022 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
road was block of border of UPand BIHAR
यूपी-बिहार बॉर्डर क्षेत्र की सड़क सील
विज्ञापन

सोमवार को पड़ोसी प्रांत बिहार में हुआ एमएलसी का चुनाव
संवाद न्यूूज एजेंसी
गंगुआ बाजार/समउर बाजार। बिहार प्रांत में हो रहे एमएलसी चुनाव के मद्देनजर पटहेरवा क्षेत्र के बिहार बार्डर से लगे रकबा राजा, गंगुआ बाजार व समउर बाजार की सड़कों को पुलिस ने सील कर दिया। अचानक बॉर्डर सील हो जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सोमवार को बिहार में विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान के मद्देनजर व उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पटहेरवा क्षेत्र के बॉर्डर से लगी सड़कें पुलिस ने रविवार देर रात से सील कर जगह-जगह पुलिस पिकेट की तैनाती कर दिया। इस दौरान एंबुलेंस सहित अन्य कुछ जरूरी वाहनों को छोड़कर सभी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई। बार्डर क्षेत्र से जुड़े रकबा राजा, रामकोला चट्टी, गंगुआ बाजार व समउर बाजार आदि जगहों पर पुलिस ने बैरिकेटिंग कर रास्तों को सील कर दिया। इस दौरान वहां तैनात पुलिस पिकेट के पुलिसकर्मी आने-जाने वाले वाहनों की सख्ती के साथ चेकिंग करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया है कि बिहार में एमएलसी चुनाव के चलते मार्ग सील किया गया था। समउर बाजार से बिहार में जाने वाली सड़क को पुलिस ने सील किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed