फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   road

जिले की प्रमुख तीन सड़कों का होगा चौड़ीकरण

Sat, 30 Jan 2021 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
road
जिले की प्रमुख तीन सड़कों का होगा चौड़ीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले की तीन प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण होगा। इस पर 10472.00 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी। इसके लिए गठित टीम शासन को रिपोर्ट दे चुकी है। कुछ माह पूर्व जिले के दौरे पर आए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने इन सड़कों का चौड़ीकरण कराने की घोषणा की थी।
गत वर्ष एक मार्च को खड्डा क्षेत्र के नारायणी नदी तट पर भैसहां घाट पर बने पीपा पुल का लोकार्पण करने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या आए थे। क्षेत्र के लोगों और जनप्रतिनिधियों की मांग पर उन्होंने जिले की तीन सड़कों के चौड़ीकरण की घोषणा की थी। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने तीनों सड़कों के चौड़ीकरण का सर्वे कर शासन को रिपोर्ट भेज दी। इनमें पडरौना-वाल्मीकि नगर बैराज तक है, जो पडरौना से नहर की दायी पटरी के रास्ते खड्डा के पास गैनही जंगल होते हुए मदनपुर होकर वाल्मीकि नगर बैराज तक पहुंचेगी। इसकी लंबाई 42 किलोमीटर है। इसके चौड़ीकरण पर 9835.80 लाख की लागत आएगी। कसया-रामकोला-रामपुर खुर्द-कोटवा- घुघली मार्ग तक 28.60 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण पर 6444.80 लाख तथा देवरिया-हाटा मार्ग चौड़ीकरण होना है। इसमें से देवरिया जिले में पड़ने वाली सड़क का चौड़ीकरण हो चुका है, लेकिन करीब पांच किलोमीटर सड़क का हिस्सा कुशीनगर जिले में है जिसका चौड़ीकरण 636.20 लाख की लागत से करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

उच्चस्तरीय कमेटी की मिल चुकी है मंजूरी
इन तीनों सड़कों के चौड़ीकरण के लिए शासन की तरफ से गठित उच्चस्तरीय टीम अपनी रिपोर्ट शासन को दे दी है। शासन से स्वीकृति मिलते ही ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण के लिए मंजूरी शीघ्र मिलने की उम्मीद
विभागीय सूत्रों की मानें तो देवरिया-हाटा मार्ग (5 किलोमीटर) की मंजूरी इस महीने मिलने की संभावना है। शेष पडरौना-वाल्मीकिनगर वैराज (42 किलोमीटर) और कसया-घुघली मार्ग (28.60 किलोमीटर) के चौड़ीकरण की मंजूरी फरवरी में मिलने की उम्मीद है।

शासन से मंजूरी मिलते ही शुरू हो जाएगा सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के तीनों सड़कों के चौड़ीकरण की घोषणा की थी। उनका निर्देश मिलने पर तीनों सड़कों का सर्वे कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद जरूरी प्रक्रिया पूरी कर सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
-हेमराज सिंह, अधीक्षण अभियंता (पीडब्ल्यूडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed