{"_id":"5abbdd2e4f1c1be2298b468a","slug":"road-jam-protested-against-breaking-the-yagya","type":"story","status":"publish","title_hn":"यज्ञशाला तोड़ने के विरोध में किया सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यज्ञशाला तोड़ने के विरोध में किया सड़क जाम
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
आक्रोश जताते लोग।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। रामकोला थाना क्षेत्र के मनिया छपरा गांव के चौराहे पर एक अप्रैल से होने वाले नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के यज्ञशाला को बुधवार की सुबह गाव के एक व्यक्ति ने तोड़ दिया। नाराज लोगों ने लक्ष्मीगंज-खोटही मार्ग पर जाम लगा दिया। रामकोला पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन
मनिया छपरा के चौराहे पर स्थित काली माता के मंदिर में गांव के लोगों के सहयोग से नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का आयोजन होना है। इसके लिए यज्ञशाला निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका था। बुधवार को सुबह मंदिर के बगल में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने खेत की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका वश यज्ञ मंडप को क्षतिग्रस्त कर दिया। अगल-बगल के लोग पहुंचे और इसे लेकर कहासुनी शुरू हो गई। भीड़ बढ़ता देख आरोपी व्यक्ति वहां से भाग निकला। इसके बाद नाराज लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर लक्ष्मीगंज-खोटही मार्ग पर जाम लगा दिया। लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहने पर रामकोला पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की बात सुनने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई तथा यज्ञ पूर्ण कराने का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। बाद में एसडीएम कप्तानगंज त्रिभुवन व सीओ खड्डा नवीन कुमार भी मौके पर पहुंचे।
एसओ रामकोला अनिल कुमार ने बताया कि आयोजकों की तरफ से पहले से कोई सूचना नहीं थी। आरोपी व्यक्ति मंदिर परिसर में भी अपनी जमीन बता रहा था जिसकी पैमाइश कराई गई। अब वहां कोई विवाद नहीं है। यज्ञ के आयोजन के दौरान सुरक्षा इंतजाम भी किया जाएगा।
विज्ञापन
यज्ञ मंडप की जमीन को लेकर विवाद की आशंका को देखते हुए मौके पर मौजूद एसडीएम कप्तानगंज त्रिभुवन व सीओ खड्डा नवीन कुमार ने मंदिर तथा आसपास के खेतों की पैमाइश कराई। राजस्व टीम का कहना था कि जिस व्यक्ति ने अपनी जमीन बताकर यज्ञ मंडप को क्षति पहुंचाई थी उसकी जमीन अधिक पाई गई। ग्राम सभा तथा मंदिर के रास्ते की जमीन भी उस व्यक्ति ने जोत रखा था। पैमाइश कराकर चिह्न लगा दिया गया है।