{"_id":"068ee38127f50ba4d294be6b0bce914c","slug":"road-jam-on-maternal-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूता की मौत पर सड़क जाम की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसूता की मौत पर सड़क जाम की
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Thu, 03 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीराज। क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में प्रसूता की प्रसव के बाद हालत
विज्ञापन
बिगड़ने पर उसे गोरखपुर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां महिला के
घरवालों को पता चला कि महिला की मौत काफी समय पहले हो चुकी है। इससे नाराज
लोगों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए सेवरही-तमकुही मार्ग पर
शव रखकर जाम लगा दिया।
सूचना पर तीन थानों की पुलिस मौके पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बरवा राजापाकड़ गांव के बहुरिया टोला निवासी हरेराम के अनुसार मंगलवार रात करीब 10 उनकी पत्नी फूलमती(30) को प्रसव पीड़ा होने लगी।
गांव के कुछ लोगों के साथ वह पत्नी को लेकर तमकुहीराज के एक अस्पताल में पहुंचे। जांच के बाद बताया गया कि महिला के पेट में दो जुड़वा बच्चे हैं। इसमें से एक बच्चे की स्थिति सामान्य नहीं है, ऑपरेशन करना पड़ेगा। डॉक्टर के आने पर बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे ऑपरेशन से दो बच्चियां पैदा हुईं।
इसके कुछ देर बाद प्रसूता को हृदय में दिक्कत बताते हुए गोरखपुर ले जाने को कहा गया। डॉक्टर द्वारा बताए गए गोरखपुर स्थित अस्पताल में जब लोग पहुंचे तो पता चला कि काफी समय पहले महिला की मौत हो चुकी है। तमकुहीराज पहुंचने पर नाराज लोगों ने नर्सिंगहोम के स्टॉफ को महिला की मौत के लिए जिम्मेदार बताते हुए सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया।
उनके समर्थन में हियुवा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पहुंच गए। हियुवा के तहसील प्रभारी अवधेश आर्य का कहना था कि क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन कर निजी अस्पताल धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं। वहां रुपये के लालच में मरीजों की जिंदगियों से खिलवाड़ किया जा रहा है।
जाम की सूचना पर चौकी प्रभारी हरेंद्र मिश्र ने जाम हटवाने का प्रयास किया। मामला बिगड़ता देख उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। उसके बाद तरयासुजान एसओ सुजीत कुमार राय के साथ ही पटहेरवा और सेवरही थाने के एसओ भी मयफोर्स पहुंच गए। सभी ने मृतका के परिवारवालों को समझाकर जाम समाप्त कराया और को शव कब्जे में ले लिया।
एसओ सुजीत कुमार राय ने बताया कि तमकुहीराज के जिस फरहान अस्पताल में प्रसूता के ऑपरेशन की बात कही जा रही है, उसके प्रबंधक खुर्शेद आलम सहित परवेज आलम और एक डॉक्टर महफूज आलम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। वहीं अस्पताल के प्रबंधक का कहना था कि मरीज को गोरखपुर रेफर किया गया था। उसकी मौत गोरखपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है।
कुछ लोग द्वेषवश उन्हें फं साने का प्रयास कर रहे हैं। उधर, सीएचसी के अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि तमकुहीराज के एक अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलने पर सीएमओ ने अस्पताल प्रबंधन से मरीजों के इलाज संबंधी सारे रिकार्ड तलब किए हैं।