{"_id":"64f77dbf5bbdf13f6c0474b6","slug":"road-construction-not-completed-even-after-20-months-of-tender-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-4104-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: टेंडर के बीस माह बाद भी नहीं पूरा हुआ सड़क का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: टेंडर के बीस माह बाद भी नहीं पूरा हुआ सड़क का निर्माण
Wed, 06 Sep 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
जौरा बाजार। क्षेत्र के मधुरिया राजबाहा के सर्विस रोड रोड से निकले रहसूबाजार-करजही मार्ग का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सका है। इसका शिलान्यास उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने किया था। हालांकि, करीब 20 माह पूर्व ही इसके लिए टेंडर हो चुका है।
फाजिलनगर के तत्कालीन विधायक गंगा सिंह कुशवाहा के प्रयास से देवरिया सांसद डॉ. रामपति राम त्रिपाठी की मौजूदगी में चार जनवरी 2022 को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रहसूबाजार-करजही मार्ग का शिलान्यास किया था। 800 मीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 26.97 लाख रुपये खर्च होने थे। आबादी के बीच पड़ने वाली सड़क आरसीसी शेष पिच होनी थी। शिलान्यास के बाद करीब 400 मीटर पीच सड़क का निर्माण पूरा करा लिया। बाकी 400 मीटर जो आरसीसी होनी है, वह अभी निर्माणाधीन है। सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की है। इस संबंध में कार्यदाई संस्था पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता मृत्युंजय कुमार ने बताया कि पुराने ठेकेदार को काली सूची में डाल दिया गया है। नए ठेकेदार को काम सौंपा जा चुका है। शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।