फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Road construction in Padri is in its final stages, making travel easier.

Kushinagar News: पड़री में सड़क निर्माण अंतिम चरण में, आवागमन होगा आसान

Mon, 29 Dec 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 29 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Road construction in Padri is in its final stages, making travel easier.
सुकरौली। क्षेत्र के पड़री में पीसीओ चौक से गांव में जाने वाली सीसी सड़क का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। 150 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण कार्य पर करीब 12 लाख रुपये खर्च होंगे। इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने से लोगों को अस्पताल, स्कूल और बाजार आने जाने में सहूलियत मिलेगी। इसके अलावा बरसात में होने वाले जलभराव से भी निजात मिल जाएगा। काम पूरा होने के बाद करीब 20 लाख रुपये की लागत से नाली बनवाने के अलावा स्ट्रीट लाइट लगवाने का कार्य होगा। सुकरौली ब्लॉक के करीब 20 हजार की आबादी वाले गांव पड़री में पीसीओ चौक होते हुए न्यू पीएचसी, बाजार और कस्बा में संचालित स्कूल आने-जाने वाले लोगों को दिक्कत होती थी। बरसात के समय गंदगी और कीचड़ में स्कूली छात्र गिरकर चोटिल होते थे। गांव के लोगों की मांग थी कि इस चौक को व्यवस्थित किया जाए। लोगों की मांग को गंभीरता से लेते हुए हाटा विधायक मोहन वर्मा की पहल पर पीसीओ चौक पर सीसी रोड का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed