{"_id":"69b31f68cc50c348fb026bee","slug":"road-and-drain-construction-will-be-done-in-the-wards-of-ramkola-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-156250-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रामकोला के वार्डों में होगा सड़क और नाली का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रामकोला के वार्डों में होगा सड़क और नाली का निर्माण
Fri, 13 Mar 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। नगर पंचायत रामकोला में विकास कार्यों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत 35 परियोजनाओं की स्वीकृति मिली है। इससे कस्बे के विभिन्न वार्डों में सड़क और नाली के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। करीब 8.12 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। नगर पंचायत की तरफ से टेंडर प्रकिया शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी और ईओ संजय कुमार तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सृजन योजना के तहत नगर पंचायत क्षेत्र के कई चौराहों का सुंदरीकरण किया जाएगा। कस्बा में अलग-अलग मोहल्लों में ओपन पार्क का निर्माण के अलावा पथ प्रकाश आदि की व्यवस्था सुदृढ़ कराया जाएगा, जिससे लोगों को स्वच्छ और सुंदर वातावरण में समय बिताने का अवसर मिलेे। उन्होंने बताया कि इन सभी विकास कार्यों पर कुल 8.12 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मोहल्ले के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि टेंडर प्रकिया शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।