{"_id":"699a1fed6fb7d073a40ca35c","slug":"road-accident-in-gujarat-youth-from-maghikothilwa-dies-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-155194-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गुजरात में सड़क हादसा, माघीकोठीलवा के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गुजरात में सड़क हादसा, माघीकोठीलवा के युवक की मौत
Sun, 22 Feb 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
माघी कोठिलवा निवासी मृतक फिरोज अंसारी की फाइल फोटाे।
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के माघीकोठीलवा के ध्रुव सिंह टोला निवासी 22 वर्षीय फिरोज अंसारी की शुक्रवार शाम गुजरात के उदना में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रात में ही स्वजन शव लेने गुजरात रवाना हो गए।
फिरोज अंसारी करीब सात माह पहले परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए गुजरात के उदना शहर गया था। वहां वह एक दुकान पर काम करता था और सामान की डिलीवरी करता था। शुक्रवार शाम वह ऑटो से सरौली की ओर डिलीवरी देने जा रहा था। इसी दौरान सामने से आए किसी वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में फिरोज अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
साथ में रह रहे लोगों ने घटना की जानकारी फोन से परिजनों को दी। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल हो गया। देर रात परिजन शव लेने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
बताया जाता है कि मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता खुद्दादिन और माता शहनाज बेगम का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।