{"_id":"65c40278960928464708da74","slug":"road-accident-engineer-dies-in-faizabad-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-112156-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मार्ग दुर्घटना इंजीनियर की फैजाबाद में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मार्ग दुर्घटना इंजीनियर की फैजाबाद में मौत
Thu, 08 Feb 2024 03:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
समउर बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव पिपरा कनक के टोला मठिया निवासी 25 वर्षीय इंजीनियर की मंगलवार की देर शाम फैजाबाद में हुई मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। उनकी मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
इस गांव के निवासी जाहिद हुसैन परिवार के साथ फैजाबाद में रहते थे। वहीं उनके पुत्र समर उर्फ सोनू (25) एक कंपनी में बतौर इंजीनियर काम करते थे। मंगलवार की देर शाम वे किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने जा रहे थे। उनकी बाइक एक ई-रिक्शा से टकरा गई। हेलमेट नहीं पहने होने के चलते उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। मौजूद लोग उन्हें नजदीक के एक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिवार में चीख पुकार मचा है। बुधवार की दोपहर उनके पैतृक गांव पिपरा कनक के कब्रिस्तान में उन्हें मिट्टी दी गई।