{"_id":"60c1057b8ebc3eb4f703740d","slug":"road-accident-2-death-kushinagar-news-gkp3975198105","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर
विज्ञापन

हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर मथौली बाजार में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी।
मथौली बाजार (कुशीनगर)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली बाजार में बुधवार की रात करीब 10 बजे ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर है। मृतकों में से एक युवक अपनी बहन के घर आया था। हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर हुए हादसे के बाद भीड़ ने ट्रक को रोक लिया। मथौली बाजार पुलिस चौकी के सिपाहियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लिया है।
मथौली बाजार निवासी भोलू वर्मा (21), पवन गौड़ (18) व रिश्तेदारी में आए अजय साहनी (25) निवासी सिसवा रात में करीब 10 बजे एक ही बाइक पर सवार होकर घूमने निकले थे। मथौली बाजार के हरिओम चौक पर बाइक सवार युवक सड़क पर मुड़े तभी हाटा की तरफ जा रहे ट्रक की चपेट में आ गए। इस हादसे में भोलू वर्मा व अजय साहनी की मौके पर ही मौत हो गई। घायल पवन को सीएचसी मथौली बाजार से गोरखपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया है। एसओ गोपाल पांडेय ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घायल युवक को इलाज के लिए गोरखपुर भेजा गया है। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया गया है।