फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rivers were shrinks, increased capture

सिकुड़ती गईं नदियां, बढ़ता गया कब्जा

Mon, 06 Jun 2016 11:40 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Mon, 06 Jun 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Rivers were shrinks, increased capture
कुशीनगर में बांसी नदी की तलहटी में हो रही खेती। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। कुशीनगर में गंडक नदी के अलावा 138 बरसाती नाले हैं। इनकी कुल लंबाई 1042 किलोमीटर है। इसमें से बांसी, झरही, बाड़ी और हिरण्यवती आदि का स्वरूप नदियों के समान है। अनियोजित विकास के चलते अधिकांश बरसाती नाले अब जलविहीन हो चुके हैं। इनकी खाली पड़ी जमीनों पर भूमाफियाओं की कुदृष्टि पड़ी तो सिंचाई और राजस्व विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से जगह-जगह कब्जा शुरू हो गया।
विज्ञापन



पडरौना और विशुनपुरा ब्लॉक के 50 से अधिक गांवों के बरसात का पानी झरही नाले से होकर बांसी नदी में गिरता था। महज एक दशक पहले तक इसमें भरपूर पानी रहता था, लेकिन जलस्रोत बंद होने के चलते अब इसमें पानी की जगह केवल कीचड़ ही बचा है। 18.40 किलोमीटर लंबे इस बरसाती नाले की खाली जमीन पर कब्जा करने की होड़ सी मची है। खिरकिया पुल के पास इस नाले के करीब आधे हिस्से पर भव्य शवदाह गृह का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य कराने वालों ने यहां पानी के बहाव का भी ख्याल नहीं रखा है।

पुल का एक खंभा स्थायी निर्माण के सामने आ गया है। बरसात में इसके चलते नदी का बहाव पूरी तरह से प्रभावित होगा। झरही जैसी ही स्थिति बाड़ी नाले का भी है। खड्डा, नेबुआ नौरंगिया, विशुनपुरा और पडरौना ब्लॉक से होकर बहने वाले बरसाती नाले की लंबाई 48 किलोमीटर है। इस नाले में पानी सूखते ही लोगों ने कब्जा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह-जगह इसकी तलहटी में लोगों ने खेती कर दी है। यह हाल बांसी नदी का भी है। करीब 50 किलोमीटर लंबी इस नदी के दोनों तरफ खेती शुरू हो गई है। नदी का कैचमेंट एरिया अब 100 मीटर से भी कम बचा है। लगातार बढ़ते इस अतिक्रमण के चलते कई जगह तो इनका अस्तित्व भी संकट में दिखाई दे रहा है। लोग इनके गहरे किनारे को काटकर समतल करते जा रहे हैं। जल संकट के चलते इनमें बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed