फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   River started cutting by backrolling, rescue work continued till midnight

Kushinagar News: बैकरोलिंग कर नदी ने शुरू की कटान, आधी रात तक चला बचाव कार्य

Sun, 06 Oct 2024 04:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 06 Oct 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
River started cutting by backrolling, rescue work continued till midnight
तमकुहीरोड। बड़ी गंडक नदी के जलस्तर में कमी होने के बाद भी एपी तटबंध पर कटान का खतरा बरकरार है। शुक्रवार की देर शाम जवही दयाल में अचानक बैकरोलिंग कर नदी ने कटान शुरू कर दी। सूचना मिलते ही बाढ़ खंड के अभियंता मौके पर पहुंच गए और बोल्डर की डंपिंग करा बचाव कार्य को शुरू कर दिया। आधी रात तक बचाव कार्य चलने के बाद अभियंताओं ने स्थिति पर नियंत्रण पा लिया। गांव वालों का कहना था कि यदि रात में बचाव कार्य नहीं कराया गया होता तो बांध पर खतरा हो सकता था।
विज्ञापन

कटान की सूचना मिलने के बाद बंधे की निगरानी में जुटे एसडीओ रमेश यादव, प्रभारी राजस्व निरीक्षक जयंत कुमार, ग्राम प्रधान दिनेश जायसवाल, जेई चंद्रप्रकाश, रमेशधर दुबे, सुनील कुमार यादव, विनोद शर्मा, रामचंद्र प्रसाद, बृजमोहन कुशवाहा आदि मौके पर पहुंच गए और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बोल्डर से बचाव कार्य शुरू करा दिया। इसके पहले नदी ने नरवाजोत व विरवट कोन्हवलिया को निशाने पर ले लिया था। किमी 1.700 के अप एंड डाउन स्ट्रीम में काफी क्षति हुई थी।इसके बाद विरवट कोन्हवलिया में एपी बांध के कट इन वन से कट इन टू और ठोकर नंबर चार को निशाना बनाना शुरू कर दिया था। इससे सैकड़ों एकड़ धान व गन्ने की फसलें बर्बाद हो गईं थीं। इस संबंध में एसडीओ रमेश यादव ने बताया कि बचाव कार्य कराकर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है। बंधे की लगातार निगरानी की जा रही है। फिलहाल कहीं कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed