फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Risk of illness rises in sultry heat.

Kushinagar News: उमस भरी गर्मी में बढ़ा बीमारियों का खतरा

Sat, 29 Aug 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Risk of illness rises in sultry heat.
पडरौना। मौसम में बदलाव व उमस भरी गर्मी का लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। सबसे अधिक असर तंत्रिका तंत्र से जुड़ी बीमारियों के मरीजों पर देखने को मिल रहा है। ऐसे में अस्पताल में सिर में तेज दर्द, अचानक चक्कर आने, कमजोरी और हाथ-पैरों में झनझनाहट के साथ हाथ-पैरों में जलन की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक उपेंद्र चौधरी के मुताबिक, तेज धूप के साथ गर्मी के चलते शरीर से अत्यधिक पसीना निकल रहा है। जिसकी वजह से शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स जैसे सोडियम व पोटेशियम की कमी हो जाती है।
विज्ञापन

शरीर में इनके असंतुलन व कमी के चलते मरीजों में थकान, सुस्ती और तंत्रिका तंत्र संबंधी समस्याओं को गंभीर बना रहा है।
तेज धूप व उमस के बीच शरीर का तापमान नियंत्रित रखना काफी मुश्किल होता है। जिससे बीपी में में उतार-चढ़ाव और नसों में खिंचाव आता है।
इसी वजह से सिरदर्द, चक्कर और हाथ-पैरों में जलन की समस्या बढ़ती है। ऐसे मौसम में बिना वजह धूप व उमस में बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए। शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन भर में भरपूर पानी, छाछ, नारियल पानी और ओआरएस घोल का सेवन करते रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि चक्कर और हाथ-पैर में जलन की समस्या बनी रहे, तो खुद से दवा लेने के बजाय विशेषज्ञ डॉक्टर से दिखाएं और उसके सलाह के अनुसार जांच सहित उपचार कराएं, ताकि समय रहते सही उपचार से बीमारी ठीक हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed